बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। विकासखंड हुजूरपुर के ग्राम पंचायत गोबरहा मे आशा बहू पर महिला का प्रशव सरकारी चिकित्सालय में ना करा कर प्राइवेट नर्सिंग होम में कमीशन के लिए कराये जाने का आरोप। जिसकी शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी बहराइच के साथ उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र देकर महिला के पति विनोद कुमार के बड़े भाई ओमप्रकाश ने दर्ज कराई है। लेकिन अभी तक दोषी आशा बहू के विरुद्ध करवाई ठंडे बस्ते में कैद है। विनोद कुमार निवासी गोबरहा ने बताया कि मेरी पत्नी प्रीति देवी का प्रसव होना था जिसे जिला चिकित्सालय ना ले जाकर प्राइवेट नर्सिंग होम बहराइच ले जाकर बड़े ऑपरेशन से बच्चा पैदा कराया। इसके बाद मोटी रकम वसूल किया गया। जिसकी शिकायत मुख्य विकास अधिकारी बहराइच से ओमप्रकाश की तरफ से किया गया था परंतु कार्रवाई नहीं हुई जबकि प्रीति के पति विनोद कुमार ने उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री को शिकायती प्रार्थना पत्र भेजा है। और इसकी उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मांग की है।
तड़के हुए सड़क हादसे ने उजाड़ा परिवार देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) जनपद के खुखुंदू…
नई दिल्ली/सैन फ्रांसिस्को (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका में 9 फरवरी से लापता 22 वर्षीय भारतीय…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जिले का प्रसिद्ध तामेश्वरनाथ…
खाने के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई का गला रेतकर किया कत्ल, गांव…
देशी शराब ठेके के पास युवक की चाकू मारकर हत्या, रसड़ा-बलिया मार्ग जाम बलिया (राष्ट्र…
पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI जांच में बड़ा मोड़, शंभू गर्ल्स हॉस्टल से अहम…