हिंदी भाषा में 14 विषयों की 31 पुस्तकें तैयार करेगा डीडीयू

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षा मंत्रालय की भारतीय भाषा पुस्तक योजना के तहत दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। विश्वविद्यालय 14 विषयों की 31 पुस्तकें प्रकाशित करने जा रहा है, जिनमें से 27 मौलिक पुस्तकें और 4 अनूदित पुस्तकें होंगी। यह परियोजना केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की भारतीय भाषा पुस्तक योजना के अंतर्गत आती है। जिसका उद्देश्य भारतीय भाषाओं में पाठ्यपुस्तकों को डिजिटल रूप में उपलब्ध कराना है। यह योजना शिक्षा में क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ावा देने और भारतीय भाषाओं में उत्कृष्ट पुस्तकों की कमी दूर करने के लिए शुरू की गई है। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा प्रस्तावित पुस्तकों में सामाजिक एवं मानविकी संकाय से 14, विज्ञान संकाय से 9, वाणिज्य से 2 तथा अभियांत्रिकी संकाय से हिंदी भाषा में 2 पुस्तकों के लेखन के प्रस्ताव शामिल हैं। इसके अलावा कला संकाय से 3 तथा विज्ञान संकाय से 1 पुस्तक के अनुवाद का प्रस्ताव भी दिया गया है। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि यह परियोजना हमारे शिक्षकों की विद्वता और क्षमता का द्योतक है। इससे राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा बढ़ेगी और विद्यार्थी भी लाभान्वित होंगे। यह परियोजना राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के दृष्टिकोण के अनुरूप है, जो मातृभाषा आधारित शिक्षा पर जोर देती है।

Karan Pandey

Recent Posts

ग्राम प्रहरियों का मानदेय 2500 से बढ़ाकर 3500 रुपये करने की घोषणा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले गांवों में ग्राम प्रहरी की भूमिका सीसीटीवी कैमरे जैसी, सूचना तंत्र…

11 minutes ago

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तैयारियां तेज, कठौड़ा घाट का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

बीडीओ विनोद कुमार बिंद और प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर सिंह ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा, समय…

14 minutes ago

आपदा से बचाव के लिए सतर्कता और पूर्व तैयारी जरूरी

दिग्विजय नाथ पीजी कॉलेज में विशेष व्याख्यान, जोखिम कम करने में जनभागीदारी पर जोर गोरखपुर…

24 minutes ago

सिकंदरपुर में दशहरा पर नहीं हुई रामलीला, वर्षों पुरानी परंपरा टूटने से मायूसी

नगरवासियों को भगवान श्रीराम के आदर्शों का मंचन देखने का नहीं मिला अवसर, आयोजन नहीं…

44 minutes ago

राहुल गांधी के आवास पर विपक्ष का बड़ा जमावड़ा, चुनाव आयोग के खिलाफ आंदोलन को मिलेगी नई धार?

चाय पर जुटेगा विपक्ष! ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन तेज करने की तैयारी, INDIA गठबंधन…

3 hours ago