Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशठिठुरन बढ़ते ही गर्म कपड़ों के कारोबार में आई तेजी

ठिठुरन बढ़ते ही गर्म कपड़ों के कारोबार में आई तेजी

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मौसम में बढ़ती ठिठुरन के साथ ही सर्दी का असर अब साफ नजर आने लगा है। बुधवार सुबह घना कोहरा और ठंडी हवा चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिसका सीधा असर बाजारों में देखने को मिला। ठंड बढ़ते ही लोगों ने गर्म कपड़ों की खरीदारी शुरू कर दी, जिससे बाजारों में रौनक लौट आई।

स्वेटर, जैकेट, टोपी, मफलर और ऊनी दस्तानों की दुकानों पर ग्राहकों की खासी भीड़ उमड़ पड़ी। उपनगर के सोहनाग मोड़ से लेकर स्टेशन गेट तक गर्म कपड़ों के फुटकर विक्रेताओं की दुकानों पर दिनभर चहल-पहल बनी रही।

दुकानदार इबरार अहमद और वसीम ने बताया कि बुधवार सुबह से ही सर्दी ने दस्तक दे दी है। तापमान में अचानक आई गिरावट के चलते गर्म कपड़ों की मांग तेजी से बढ़ी है, जिससे कारोबार में भी इजाफा हुआ है।

हालांकि, बढ़ती ठंड के बावजूद अभी विद्यालयों में अवकाश घोषित नहीं किया गया है। ठंड से बचाव के लिए लोग सुबह और शाम के समय विभिन्न स्थानों पर अलाव का सहारा लेते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है, जिससे गर्म कपड़ों की मांग और तेज हो सकती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments