Saturday, October 18, 2025
HomeUncategorizedमहिला पुलिस द्वारा काउंसलिंग के परिणामस्वरूप दम्पति एक साथ रहने को हुए...

महिला पुलिस द्वारा काउंसलिंग के परिणामस्वरूप दम्पति एक साथ रहने को हुए राजी

बाराबंकी (राष्ट्र की परम्परा)
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में समस्त थानों/परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा वैवाहिक विवादों को न्यायालय के बाहर ही त्वरित निस्तारण करने हेतु प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में शिकायत प्रकोष्ठ के माध्यम से प्राप्त प्रार्थना पत्र की जांच के बाद महिला थाना/परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा सोमवार 24.03.2024 को पति-पत्नी को थाने पर बुलाकर दोनों के मध्य हुए पारिवारिक विवाद सम्बन्धी समस्याओं को सुना गया, तथा उनकी काउंसलिंग की गई। दोनों पक्षों द्वारा सम्बन्धों में सकारात्मक परिवर्तन को स्वीकार करते हुए आपसी सहमति से सुलह समझौता किया गया। दोनों पक्षों द्वारा आपस में एक-दूसरे को विश्वास दिलाया गया कि हम दोनों नवजीवन की नई शुरूआत करते हुए, हंसी-खुशी अपना जीवन यापन करेगें। थानाध्यक्ष, मुन्नी सिंह द्वारा दम्पति को आगामी सुखमय जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गयीं। काउंसलिंग पुलिस टीम में हेल्प डेस्क कर्मचारीगण महिला हेड का0 मीना रस्तोगी ,महिला कांस्टेबल खुशबू यादव , महिला कांस्टेबल साविता, महिला कांस्टेबल रेखा कश्यप, महिला कांस्टेबल सिंधु यादव का विशेष योगदान रहा। महिला थाना प्रभारी/काउंसलरों द्वारा 15 दिन बाद दम्पति की कुशल क्षेम पूछने हेतु पुन: बुलाया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments