लोकसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी सम्पन्न कराने के लिए प्रेक्षक का जनपद में आगमन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक (सामान्य) जनक प्रसाद पाठक (आईएएस 2007 बैच) का जनपद में आगमन रविवार को हुआ। प्रेक्षक खलीलाबाद स्थित पीडब्लूडी डाक बंगला के यमुना कक्ष में ठहरे हैं।
ज्ञात हो कि 62-संत कबीर नगर संसदीय लोकसभा निर्वाचन को निष्पक्ष एवं पारदर्शी सम्पन्न कराने के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रेक्षक (सामान्य) की नियुिक्त की गयी है। प्रेक्षक(सामान्य) का मोबाइल नंबर 9198222528 है। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 से सम्बंधित किसी भी अनियमितता अथवा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की स्थिति में किसी भी जनसामान्य व्यक्ति द्वारा प्रेक्षक को उनके उक्त मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क कर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है अथवा प्रातः 9:00 बजे से 10:00 बजे के बीच मुलाकात कर भी 62-संत कबीर नगर संसदीय लोकसभा निर्वाचन में निष्पक्षता, पारदर्शिता, आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन सहित अन्य किसी भी तरह की अनियमितता से संबंधित शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
प्रेक्षक के साथ सब रजिस्ट्रार राजेश गुप्त मोबाइल नंबर 6388225788 को लाइज़न आफिसर नियुक्त किया गया है। यह जानकारी जिला आबकारी अधिकारी/प्रभारी अधिकारी प्रेक्षक, संजय कुमार द्वारा दी गई है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में मैक्रॉन का बड़ा बयान, बच्चों के सोशल मीडिया पर लग सकता है प्रतिबंध

एआई के भविष्य पर भारत-फ्रांस की साझेदारी, जिम्मेदार टेक्नोलॉजी पर जोर नई दिल्ली (राष्ट्र की…

45 minutes ago

कराची में सिलेंडर धमाका, इमारत ढही; 16 की मौत

कराची (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान के कराची शहर में बड़ा हादसा हुआ है। गैस सिलेंडर…

48 minutes ago

नाइजीरिया खदान गैस रिसाव में 37 मौतें, जांच जारी

नाइजीरिया के उत्तर-मध्य क्षेत्र में स्थित एक खदान में जहरीली गैस के रिसाव से कम…

48 minutes ago

RSS शताब्दी वर्ष के बीच यूपी में चुनावी समीकरणों पर मंथन

योगी आदित्यनाथ–मोहन भागवत मुलाकात: 2027 विधानसभा चुनाव और UGC विनियम 2026 पर मंथन से तेज…

2 hours ago

पैसों के विवाद में खूनी अंजाम? बलिया डबल मर्डर सुसाइड केस की जांच तेज

बलिया डबल मर्डर सुसाइड केस: युवक फंदे से लटका मिला, बक्से में थर्ड जेंडर का…

2 hours ago

बिहार में राजनीतिक भूचाल: विधानसभा अध्यक्ष समेत कई दिग्गजों से जवाब तलब

पटना हाईकोर्ट का नोटिस: विधानसभा अध्यक्ष समेत 42 विधायकों से चुबिहार में राजनीतिक भूचाल: विधानसभा…

2 hours ago