अज्ञात कारणों से लगी आग से लाखों रुपए के कपड़े सहित नगदी जलकर खाक

बलिया (राष्ट्रकी परम्परा)
दुबहड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बसरिकापुर ढाले पर स्थित कपड़े की गुमटी में रविवार की सुबह अज्ञात कारणों से लगी आग से लाखों रुपए के कपड़े सहित नगदी जलकर खाक हो गया। जानकारी के अनुसार शशि भूषण राम पुत्र विष्णु चंद्र राम निवासी रामपुर टिटीही ने रोज की भांति रविवार की शाम को दुकान बंद करके घर चले गए थे कि, अचानक किसी अज्ञात कारणों से गुमटी में रविवार की सुबह करीब 5:00 बजे आग लग गई। गुमटी से धुआं निकलता देख किसी ने फोन किया की दुकान में आग लग गई है,
आग लगने की सूचना मिलते ही शशि भूषण राम भागे भागे दुकान पर आए। आने से पहले ही वहां उपस्थित लोगों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया और आग को बुझाने में सफल रहे। लेकिन देखते ही देखते दुकान में रखा सारा कपड़ा जलकर खाक हो गया था। आसपास के लोग आग को बुझाने में तत्पर रहे, नहीं तो आस पास की गुमटी सहित झोपड़ियो में आग पकड़ लेता तो न जाने कितना नुकसान हो जाता । शशि भूषण राम के परिवार की भरण पोषण करने के लिए यही एकमात्र साधन गुमटी थी, वह भी आग में जल कर वेवस जीने के लिए मजबूर कर दिया। आग लगने की जानकारी दुबहड़ थाना को दिया गया । सूचना मिलते ही दुबहड़ थाना अध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी मौके पर आकर पीड़ित दुकानदार को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

rkpshomnath

Recent Posts

युवा चेहरे पर दांव की चर्चा, बीकापुर में हरिशंकर यादव की सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल

बीकापुर में सपा की सियासत गर्म, युवा चेहरे के रूप में हरिशंकर की दावेदारी चर्चा…

10 hours ago

किसानों की सिंचाई व्यवस्था मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता: स्वतंत्र देव सिंह

चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का किया लोकार्पण संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। सिंचाई एवं…

11 hours ago

तीज की उमंग में सजे हाथ, सेवा भारती ने रचाई संस्कृति की मेहंदी

निःशुल्क मेहंदी शिविर में उमड़ी माताओं-बहनों की भीड़, छात्राओं ने हुनर से सजाए हाथ महराजगंज…

11 hours ago

गंगा सिंह सैथवार का दो टूक ऐलान: पांच टिकट दो, तभी सैथवार समाज का साथ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। “जो राजनीतिक दल सैथवार समाज को पांच या उससे…

11 hours ago

बैग में निकली नोटों की गड्डियां, 30 लाख से ज्यादा कैश बरामद; गोरखपुर कनेक्शन की जांच

देवरिया में ट्रेन से 30.23 लाख रुपये नकद बरामद, संदिग्ध युवक हिरासत में; गोरखपुर ले…

11 hours ago