एक लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार

संजय जाट और अन्य आरोपियों का हिन्दू महासभा से कोई वास्ता नहीं – बी एन तिवारी

आगरा (राष्ट्र की परम्परा )अखिल भारत हिन्दू महासभा से निष्कासित राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट सहित पांच लोगों को रंगदारी के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने जारी बयान में दी। उन्होंने बताया कि गौतस्करों से धन वसूली का आरोप लगने और संदर्भित ऑडियो प्राप्त होने के बाद हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने संजय जाट और अन्य को उनके पदों से 17 अप्रैल को हटा दिया था। इससे एक दिन पूर्व ही 16 अप्रैल को उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मनोज शर्मा ने भी आगरा जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार हिन्दू महासभा से निष्कासित संजय जाट का पुराना अपराधिक रिकॉर्ड रहा है। गौतस्करों और गौ मास विक्रेताओं से धन वसूल कर गौहत्या और गौमांस की बिक्री को बढ़ावा देने के आरोप में संजय जाट पहले भी जेल यात्रा कर चुके हैं और जमानत पर बाहर आए थे। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री पवन शर्मा ने कहा कि गौ तस्करों और गौहत्यारों से संबंध रखने वालों से हिन्दू महासभा का कोई वास्ता नहीं है। यदि दुर्भाग्य से ऐसा कोई भी व्यक्ति हिन्दू महासभा का नाम इस्तेमाल कर हिन्दू महासभा की छवि धूमिल करने का प्रयास करता है तो हिन्दू महासभा उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई पर बाध्य होगी।
जारी बयान के अनुसार संजय जाट के साथ मीरा राठौड़, बबलू निषाद, मनीष शर्मा और एक अन्य महिला को स्थानीय एत्माद्दौला थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता की बिल्डिंग में देशी शराब और अंग्रेजी शराब और बियर की दुकान एक अप्रैल से संचालित है। एक अप्रैल को संजय जाट अपने सहयोगियों के साथ शिकायतकर्ता के पास पहुंचा और एक लाख रुपए की मांग करते हुए शराब की दुकानों को बंद करने की धमकी देने लगा। धमकी के प्रभाव में आकर शिकायतकर्ता ने संजय जाट को 50 हजार रुपए दे दिये।
पुलिस के अनुसारसंजय जाट और उसके सहयोगी द्वारा 19 अप्रैल को पुनः शिकायतकर्ता को उसकी शराब की दुकान मंदिर के निकट होने की चेतावनी देकर एक लाख रुपए और देने अन्यथा उसकी दुकान बंद करवाने की धमकी दी गई। एक लाख रुपए नहीं मिलने पर शिकायतकर्ता को गोली मारने की धमकी भी दी गई। संजय जाट की धमकियों से परेशान शिकायतकर्ता ने बीती 4 मई को थाना एत्माद्दौला में संजय जाट और अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। शिकायतकर्ता शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 190/191(2)/ और 308/2 में प्राथमिकी संख्या 131/25 दर्ज कर प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र दुबे के नेतृत्व में आठ सदस्यीय पुलिस दल का गठन किया। पुलिस बल ने मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर 5 मई को जौहरबाग पुल रामबाग कट से संजय जाट सहित पांचों आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया । हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष अनिल सक्सेना और संजय कुमार ने कहा कि गिरफ्तार अभियुक्तों का हिन्दू महासभा से कोई वास्ता नहीं है। दोनों पदाधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा हिन्दू महासभा के नाम पर रंगदारी मांगने का प्रकरण उजागर होना हिन्दू महासभा की छवि धूमिल करने का कुत्सित प्रयास है। हिन्दू महासभा हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष सूरज भारद्वाज और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेश सिंह ने भी हिन्दू महासभा के नाम पर रंगदारी मांगने की कड़ी निंदा करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को कठोरतम दंड देने की मांग की है।

rkpnews@desk

Recent Posts

हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का वातायन विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं कार्यशाला संपन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…

8 hours ago

स्वच्छता रैली, रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य जागरूकता के साथ एनएसएस शिविर का छठा दिवस संपन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजय नाथ पी.जी. कॉलेज, गोरखपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के…

8 hours ago

‘वंदे मातरम् चौक’ बनाने की मांग, राष्ट्रभक्ति को बढ़ावा देने की पहल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में राष्ट्रभक्ति को सशक्त करने और जनभावनाओं के…

8 hours ago

एआई तकनीक से डिजाइन और विनिर्माण पर विशेषज्ञों का मंथन शुरू

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के यांत्रिक अभियांत्रिकी विभाग द्वारा 20…

8 hours ago

छात्रावास में सजी कला की महफिल, नृत्य-गायन व काव्य से छात्राओं ने जीता दिल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अलकनंदा महिला छात्रावास में नृत्य, गायन…

8 hours ago

डंपरों की रफ्तार पर लगेगा ब्रेक हादसों पर सख्ती

मंडलायुक्त, डीआईजी, एसएसपी व डीएम का कड़ा निर्देश—नियम तोड़ने पर कार्यदाई संस्थाएं होंगी जिम्मेदार गोरखपुर(राष्ट्र…

8 hours ago