कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) अनिल कुमार सिंह ने शनिवार को दुदही विकास खण्ड के ग्राम पंचायत रकबा दुलमापट्टी स्थित, कंपोजिट विद्यालय भगवानपुर में स्पोर्टिंव सुपरविजन किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों के अधिगम स्तर के उन्नयन के लिए शिक्षकों से चर्चा कर सुझाव दिया।
एआरपी ने निपुण लक्ष्य को शीघ्र प्राप्त करने हेतु सुझाव के क्रम में शिक्षकों को निपुण लक्ष्य एप के माध्यम से छात्रों के सतत आंकलन, प्रत्येक माह निपुण से संबंधित आंकलन व उसका डेटा संग्रहित करने, छात्रों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुदृढ़ करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर उसका क्रियान्वयन करने व संदर्शिका में दिए गए, निर्देशों का पालन करते हुए शिक्षण कार्य करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि दुदही विकास खण्ड को जनपद में सर्वप्रथम निपुण ब्लाक बनाने के लिए शिक्षक अपना शत प्रतिशत योगदान सुनिश्चित करें। गतिविधि के माध्यम से उच्च प्राथमिक कक्षा के छात्रों को प्रकाश संश्लेषण की जानकारी देते हुए बताया कि प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया तब होती है, जब हरे पौधे प्रकाश की ऊर्जा का इस्तेमाल कार्बन डाइऑक्साइड और पानी को कार्बोहाइड्रेट में बदलने के लिए करते हैं।क्लोरोफिल द्वारा प्रकाश ऊर्जा का अवशोषण किया जाता है, प्रकाश संश्लेषण का एक अत्यंत ही महत्वपूर्ण उप-उत्पाद ऑक्सीजन है, जिसपर अधिकांश सजीव निर्भर होते हैं। इस दौरान प्रधानाध्यापक विमलेश प्रताप सिंह, धनन्जय मिश्र, नन्हे प्रसाद, अनीता देवी, सहाना, रोमा, चांदनी, ज्योति, जोहरा आदि मौजूद रहे।
देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…
निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…
बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…