एआरओ ने ईआरओ एईआरओ व सुपरवाइज़र के साथ की बैठक

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2026 की तैयारी के तहत एसडीएम सदर/ एआरओ / सहायक रिटर्निंग अफसर ने सदर तहसील सभागार में सदर तहसील अन्तर्गत 320 कैंपियरगंज विधानसभा आंशिक 321 पिपराइच विधानसभा 322 गोरखपुर शहर विधान 323 गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा के ईआरओ व एईआरओ तथा सुपरवाइजर के साथ बैठक कर, कहा कि पंचायत चुनाव की मतदाता सूची तैयार करने के लिए बीएलओ का कार्य देख रहे शिक्षामित्र पंचायत मित्र व ग्राम सेवक को मतदाता सूची के व्यापक और त्रुटिरहित पुनरीक्षण का दायित्व सौंपा जायेगा। सभी ईआरओ/एईआरओ और सुपरवाइजर से कहा कि नए बनाए गए बीएलओ को उनके दायित्वों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने, संशोधन व अन्य प्रविष्टियों की शुद्धि के काम को संवेदनशील होकर समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए बता दिया जाए ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से छूटने न पाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक प्रक्रिया की नींव होती है ऐसे में इसे अद्यतन त्रुटि रहित और पारदर्शी बनाना आवश्यक है। एसडीएम सदर/एआरओ दीपक कुमार गुप्ता ने ईआरओ/एईआरओ और सुपरवाइजर से कहा कि नव नियुक्त बीएलओ को बता दे कि किसी भी दशा में घर बैठ कर मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य नहीं किया जाएगा । सुनिश्चित किया जाए, शिकायत प्राप्त होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मतदाता सूची से नाम काटने से पूर्व नोटिस दिए जाने के भी निर्देश दिए। पुनरीक्षण कार्य में शामिल किए गए सभी कार्मिकों को पहले प्रशिक्षण देकर उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया जाए। उन्होंने सुझाव दिया कि प्रशिक्षण छोटे-छोटे समूह में दिया जाए, बीएलओ घर-घर जाकर गणना कार्ड पर पात्र मतदाताओं का नाम अंकित करेंगे जिससे निर्धारित तिथियों पर नामावली का प्रकाशन प्रात्पतियों व दावों का तत्परता से निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके किसी भी आपत्ति को लंबित न रखा जाए बैठक में उपजिलाधिकारी ज्ञान प्रताप सिंह ईआरओ अपर एसडीएम सदर आरती शाहू एईआरओ अरविंद नाथ पांडे एईआरओ आकांक्षा पासवान एईआरओ राकेश शुक्ला सहित सदर तहसील के समस्त सुपरवाइजर व चुनाव का कार्य देख रहे सम्बंधित कर्मचारी मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

गाने की आवाज कम कराने पर खूनी हमला!

AI निर्मित लोहे की रॉड से फोड़ा सिर, 10 टांके लगे; गंधक-पोटाश से धमाके का…

54 minutes ago

‘आंख दिखाओगे तो दूसरी आंख निकाल दूंगा!’ ओम प्रकाश राजभर के बयान से यूपी की सियासत में हलचल

मुझसे बड़ा गुंडा देश में कौन?’ ओम प्रकाश राजभर का सनसनीखेज बयान, मुख्तार अंसारी समेत…

1 hour ago

आयुर्वेद और स्वस्थ वृद्धावस्था पर देशभर के विशेषज्ञ करेंगे मंथन, 4 नवंबर से शुरू होगा ‘दीर्घायु-2026

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन, 700 से अधिक प्रतिनिधि और…

1 hour ago

सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में 1.30 करोड़ से होगा अंबेडकर प्रतिमाओं और रविदास मंदिरों का सुंदरीकरण

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में संत रविदास मंदिरों के…

1 hour ago

आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए सरकार का बड़ा फैसला: नई सैलरी, एरियर और कटौती का पूरा हिसाब यहां जानें

यूपी में 2.72 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! नई सैलरी लागू, नवंबर में खाते में…

2 hours ago