राजौरी एजेंसी। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सेना के एक संतरी ने शुक्रवार सुबह कथित तौर पर गोलियां चला दी, जिसमें दो आम नागरिकों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हताहत हुए लोग कथित तौर पर सेना के साथ कुलियों (पोर्टर) के रूप में काम करते थे। वे सुबह करीब सवा छह बजे जिले में एक सैन्य शिविर के अल्फा गेट के पास जा रहे थे, तभी संतरी ने उन पर गोलियां चला दी।
अधिकारियों ने बताया कि राजौरी के रहने वाले शलिंदर कुमार और कमल किशोर की गोलीबारी में मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। उन्होंने बताया कि संतरी के गोलीबारी करने के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। इलाके में स्थिति तनावपूर्ण है और कुछ आक्रोशित लोगों ने शिविर पर पथराव भी किया। अधिकारियों ने बताया कि अतिरिक्त सुरक्षा बल को तुरंत मौके पर भेजा गया। विस्तृत जानकारी मिलना अभी बाकी है।
नफरत की राजनीति पर तीखा प्रहार, लोकतंत्र बचाने का आह्वान सत्य, विवेक और मानवीय मूल्यों…
पुतलों का दहन नहीं, मन और समाज में छिपी बुराइयों का संहार ही दशहरे का…
देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…
ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…
यूपी विधान परिषद चुनाव 2026: वोट डालने से पहले जरूर जान लें ये जरूरी बात!…
फोटो सौजन्य से पीके तीन बच्चों को छोड़ प्रेमी संग गई थी महिला, मौत के…