Friday, February 27, 2026
Homeआजमगढ़सेना निवित्र प्रधानाचार्य की विद्यालय प्रांगण में की गई विदाई

सेना निवित्र प्रधानाचार्य की विद्यालय प्रांगण में की गई विदाई

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)
शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदपुर के जूनियर हाई स्कूल गंभीरपुर के प्रधानाचार्य लाल बिहारी यादव व अरविंद राय के सेवानिवृत्त होने पर, जूनियर हाई स्कूल गंभीरपुर के प्रांगण में सहायक अध्यापक शशिकांत उपाध्याय उर्फ डब्लू मास्टर के नेतृत्व में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधानाचार्य लाल बिहारी यादव व अरविंद राय का माल्यार्पण कर अंग वस्त्र, रामायण व छाता भेंट किया गया। वहीं भाजपा नेता विजय प्रकाश मिश्रा द्वारा सेना निवृत्त अध्यापक लाल बिहारी यादव व अरविंद राय को अंग वस्त्र भेंट किया गया।इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ अनिल राय, पूर्व अध्यापक कल्पनाथ यादव,भाजपा नेता विजय प्रकाश मिश्रा,सुभाष यादव, शशिकांत उपाध्याय, हौसीला राय, रामचंद्र राम, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य साधना यादव,अरविंद,ग्राम प्रधान संतोष कुमार,क्षेत्र पंचायत सदस्य नरसिंह यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments