सशस्त्र सेना झण्डा दिवस अभियान 2022-23 का शुभारंभ किया गया

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) सशस्त्र सेना झण्डा दिवस 7 दिसम्बर, 2022 के अवसर पर जिलाधिकारी आवास, गोरखपुर पर विंग कमान्डर मुकेश तिवारी (अ0प्रा0), जिला सैनिक कल्याण एवं पुनवार्स अधिकारी, गोरखपुर द्वारा कृष्णा करूणेश जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष को सशस्त्र सेना झण्डा दिवस का स्टिकर लगा कर, जनपद में सशस्त्र सेना झण्डा दिवस अभियान 2022-23 का शुभारम्भ किया गया। जिलाधिकारी द्वारा उक्स अवसर पर दान पेटिका में अपना योगदान दिया गया। जिलाधिकारी ने जनपद के नागरिकों से सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर, सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर उन्होने स्मारिका का विमोचन भी किया।
तत्पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आवास, गोरखपुर पर डा0 गौरव ग्रोवर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सशस्त्र सेना झण्डा दिवस का स्टिकर लगाया गया।
सशस्त्र सेना झण्डा दिवस 7 दिसम्बर, 2022 के अवसर पर एन0 सी0 सी0 के हिमांशु कुमार, मोहित मिश्र, कैडेट अंशु पूनम, कैडेट अदनान खान, कैडेट मो0 कैफ के द्वारा क्षेत्रीय राजकीय कायार्लयों में विशेष अभियान के अंतर्गत स्टिकर लगाये गये व दान पेटिका में योगदान प्राप्त किया गया।
उक्त अवसर पर कायार्लय के राकेश भारती, रामनाथ, शालू सिंह, रामाज्ञा प्रसाद, बैजनाथ गुप्ता, सुदर्शन चैहान एवं अशीष कुमार उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

बाल वाटिका में माताओं को बताया बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्व

तीन से छह वर्ष के बच्चों को नियमित आंगनबाड़ी केंद्र भेजने की अपील, चेयरमैन ने…

5 minutes ago

खाद्य प्रसंस्करण से स्वरोजगार की राह, 30 प्रशिक्षार्थियों ने सीखी तकनीक

फल-सब्जियों के प्रसंस्करण से आय बढ़ाने के बताए तरीके, पीएमएफएमई योजना की भी दी जानकारी…

13 minutes ago

2500 बेरोजगारों के लिए रोजगार की राह आसान

सेवायोजन विभाग और गुजरात की कंपनियों के बीच हुआ करार, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकृत…

18 minutes ago

डीएम ने नवीन मंडी में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण

एक सप्ताह में अधूरे कार्य पूरे करने के निर्देश लापरवाही पर वेतन रोकने की चेतावनी…

22 minutes ago

मंदिर के पास पहुंचते ही पुलिस ने दबोचा, 10 किलो से अधिक गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

बरहज रेलवे स्टेशन के पीछे 10.638 किलो गांजा बरामद, देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अपराधियों और…

3 hours ago

दिशा बैठक में गूंजे बरहज के मुद्दे, श्वेता जायसवाल ने अधिकारियों के सामने रखीं प्रमुख मांगें

दिशा की बैठक में नपा अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने उठाए जनहित के मुद्दे, पेयजल से…

7 hours ago