सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर तहसील अंतर्गत मझौली राज में स्थित प्राचीन भगवान शिव का मंदिर है जिसको दुर्गेश्वर नाथ मंदिर के नाम से जाना जाता है । यह मंदिर जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक है। यहां महा शिवरात्रि पर हजारों की संख्या में भगवान शिव के भक्त जल चढ़ाने आते है और भगवान से मनचाही फल की कामना करते है । यह मंदिर अति प्राचीन है इस मंदिर का इतिहास प्राचीन है इस मंदिर से लाखो लोगो की आस्था जुड़ी हुई है । सुरक्षा के दृष्टिकोण से इस मंदिर पर विशेष ध्यान दिया जाता है । इसी क्रम में अधिकारियों द्वारा इस मंदिर के सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है । इस मंदिर पर क्षेत्राधिकारी सलेमपुर दीपक शुक्ला ,निरीक्षक सलेमपुर कोतवाली उमेश बाजपेई , पुलिस बल के साथ पहुंचे इस मंदिर के वर्तमान महंत जगन्नाथदास से वार्ता कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिए और अधीनस्थ को आवश्यक दिशा निर्देश दिया ।
करवा चौथ के दिन दूधिया श्रवण की संदिग्ध मौत! मरने से पहले भाई को किया…
ग्लेशियल झील फटने से हड़कंप! असम-बंगाल पर बाढ़ का खतरा, हजारों लोग सुरक्षित ठिकानों पर…
कसया के शिक्षा विभाग में कथित वसूली का मामला गरमाया! खेलकूद, ऑडिट और एमडीएम रजिस्टर…
करवा चौथ की रात खुला कथित प्रेम प्रसंग का राज! पत्नी को दूसरे युवक के…
बहन को रोकने के लिए छत से कूदा भाई; 3 किमी पीछा कर मोतीझील में…
30 अक्टूबर विशेष: आज के दिन दुनिया को अलविदा कह गईं ये महान हस्तियां, सिनेमा…