प्रसव कराने आई महिला की हुई मौत

परिजनों ने सीएचसी के मुख्य द्वार पर शव रख किया हंगामा सूचना पर पहुंची पुलिस

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नौतनवा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत सिरसिया खास निवासी राजकुमार की 21 वर्षीय पत्नी आशा को बुधवार की शाम 7 बजे प्रसव पीड़ा शुरू हुआ। परिजन प्रसव कराने के लिए एम्बुलेंस से उसे रतनपुर सीएचसी लेकर आए जहां गुरूवार की सुबह करीब 6 बजे उसने एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के जन्म के बाद जच्चा की हालत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। परिजनो का आरोप है कि स्टाफ नर्स की लापरवाही से महिला की मौत हुई है। यह भी आरोप है कि महिला की मौत के बाद यहां से उसे रेफर किया गया था। स्टाफ नर्स पर कार्रवाई की मांग को लेकर परिजन रतनपुर सीएचसी पर जमकर हंगामा किए और सीएचसी के मुख्य द्वार पर शव को रखकर अनशन पर बैठ गए। परिजनों का हंगामा देख स्वास्थ्य कर्मियों ने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची नौतनवा पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं रतनपुर स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि महिला की हालत गम्भीर देख रेफर किया गया था। एम्बुलेंस भी आई थी लेकिन परिजन निजी वाहन से उसे नौतनवा किसी प्राईवेट अस्पताल लेकर गए थे। वापस आकर रतनपुर सीएचसी पर झूठा आरोप लगा रहे हैं।इस सम्बन्ध मे नौतनवा उपनिरीक्षक संजय कुमार का कहना है कि परिजनों के आरोप पर शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और भीड़ को हटा दी गई है।

rkpnews@desk

Recent Posts

चुप्पी तोड़ें, अधिकार जानें और अपराध के खिलाफ उठाएं आवाज

बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की दी जानकारी महराजगंज (राष्ट्र की…

4 minutes ago

ट्रक में डस्ट के नीचे छिपाकर बिहार ले जाई जा रही थी शराब, दो गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में…

3 hours ago

नहरों में रिसाव और अवैध कट तत्काल बंद कराएं : गजेन्द्र मणि त्रिपाठी

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। विकास भवन सभागार में सिंचाई बंधु की बैठक उपाध्यक्ष गजेन्द्र मणि…

3 hours ago

गांव पहुंची नर्सिंग छात्रों की टीम, बच्चों से बुजुर्गों तक की हुई स्वास्थ्य जांच

स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ…

3 hours ago

2022 में BJP की बढ़त, 2024 में SP का पलटवार; 2027 में किसका होगा यूपी?

2027 यूपी विधानसभा चुनाव: 115 सीटों पर सियासी गणित, BJP-SP के मुकाबले में BSP और…

4 hours ago

बरहज CHC में डीएम का औचक निरीक्षण, 10 स्वास्थ्यकर्मी मिले अनुपस्थित; एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

स्वास्थ्य सेवाओं की जांच कर डीएम ने दिए सख्त निर्देश, मरीजों को बेहतर इलाज और…

5 hours ago