Tuesday, October 14, 2025
Homeआजमगढ़झाड़ियो में 3 बोरी प्रतिबंधित मांस मिलने से छेत्र चर्चाओ का माहौल...

झाड़ियो में 3 बोरी प्रतिबंधित मांस मिलने से छेत्र चर्चाओ का माहौल गर्म

कर्नलगंज गोंडा(राष्ट्र की परम्परा)08 अक्टूबर… बांध पर झाड़ी में तीन बोरी मांस बरामद हुआ है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। मामला कोतवाली कर्नलगंज अंतर्गत बाबागंज चौराहे से भौरीगंज बंधा मार्ग पर ग्राम कुतुबपुर के पास का है। यहाँ शनिवार कि सुबह बांध कि पटरी पर झाड़ियो में तीन बोरी में मांस भरा पड़ा देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। देखते ही देखते वहां भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को हटा दिया है। वहां पुलिस अब किसी को फटकने नहीं दे रही है।मांस किसका का है इसकी जानकारी अभी नहीं हो पाई है। कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मांस बरामद हुआ है। मांस किसका है इसके लिए सैम्पलिंग कराई जा रही है।

संवाददाता गोण्डा…

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments