Categories: Health

ड्राई स्कैल्प से हैं परेशान? अपनाइए ये 3 घरेलू उपाय, एक हफ्ते में मिलेगी राहत

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा न्यूज़ | हेल्थ डेस्क)। क्या आपको भी बार-बार सिर में खुजली होती है और स्कैल्प रूखा महसूस होता है? अगर हां, तो यह ड्राई स्कैल्प की समस्या हो सकती है। ड्राई स्कैल्प न केवल खुजली का कारण बनता है, बल्कि इससे बाल कमजोर होकर टूटने भी लगते हैं। ज्यादातर लोग इस परेशानी से जूझते हैं, और समय रहते ध्यान न देने पर बाल झड़ने की समस्या गंभीर हो सकती है।

ड्राई स्कैल्प होने के पीछे कई कारण होते हैं—

शुष्क हवा, हार्मोनल परिवर्तन, तनाव, बालों की सही देखभाल न करना। अगर आप भी इस समस्या से छुटकारा चाहते हैं, तो यहां बताए गए 3 घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकते हैं। इनका असर आपको हफ्ते भर में दिखने लगेगा।

नारियल का तेल

नारियल तेल हर घर में आसानी से उपलब्ध होता है। यह बालों को पोषण देने के साथ-साथ ड्राई स्कैल्प को भी कम करता है। हल्का गुनगुना नारियल तेल लें और रात को सोने से पहले स्कैल्प पर मालिश करें। अगले दिन हेयरवॉश कर लें। कुछ ही दिनों में आपको फर्क दिखने लगेगा।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा स्किन और हेयर दोनों के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें मौजूद मॉइस्चराइजिंग और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण ड्राई स्कैल्प और खुजली को दूर करते हैं। ताजा एलोवेरा जेल को सीधे स्कैल्प पर लगाएं। 20 मिनट तक छोड़ दें और फिर नॉर्मल पानी से धो लें। हफ्ते में 2 बार यह उपाय करें। इससे स्कैल्प हेल्दी और बाल मजबूत बनेंगे।

दही का हेयर मास्क

दही में मौजूद लैक्टिक एसिड स्कैल्प को साफ करता है और नमी बनाए रखता है। एक कटोरी दही में थोड़ा-सा शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। इस मास्क को स्कैल्प पर लगाएं और 30 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद बाल धो लें। यह मास्क स्कैल्प को हाइड्रेट रखेगा और बालों को भी सॉफ्ट बनाएगा।

Karan Pandey

Recent Posts

2023 बैच के आईपीएस अरुण कुमार एस ने सीओ कैंट का पदभार संभाला

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)2023 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुणकुमार एस ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैंट का पदभार…

7 hours ago

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने सुनीं 40 महिलाओं की फरियाद

घरेलू हिंसा के मामलों में पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो मामलों में दिखाया…

8 hours ago

महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता: जनक नंदिनी

महिला आयोग की सदस्या ने की जनसुनवाई, अस्पताल व विद्यालय का किया निरीक्षण संत कबीर…

8 hours ago

यूपीएसआई परीक्षा-2026 की तैयारियों को लेकर डीएम-एसपी ने की समीक्षा बैठक

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने…

8 hours ago

जनगणना–2027 की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण शुरू

कलेक्ट्रेट सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला, अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश महराजगंज (राष्ट्र की…

9 hours ago

रेलवे चौकी के पास दुकानदार दंपत्ति से मारपीट, काफी देर बाद पहुंचे पुलिसकर्मी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…

1 day ago