मिशन शक्ति फेज-5 के तहत चला सघन चेकिंग अभियान

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत जनपदीय पुलिस विभाग ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान में सभी थानों की मिशन शक्ति टीम और एंटी रोमियो स्क्वॉड ने सक्रिय भागीदारी निभाई।अभियान के तहत पुलिस ने शिक्षण संस्थानों, कोचिंग सेंटर, मॉल, पार्क, बस अड्डे, रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर संदिग्ध रूप से घूम रहे युवकों/शोहदों की सघन चेकिंग की। विशेषकर स्कूल और कॉलेज खुलने व बंद होने के समय, बैंकिंग ऑवर्स के दौरान और सुनसान जगहों पर अभियान चलाया गया। संदिग्धों को चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया गया कि महिलाओं के प्रति किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक हरकत, पीछा करना, अभद्र टिप्पणी या अन्य अनुचित व्यवहार की स्थिति में कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।महिला टीमों ने अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करते हुए महिला हेल्पलाइन 1090,आपातकालीन सेवा 112,चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और महिला सहायता 181 जैसी महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी दी। साथ ही उन्हें आत्मविश्वासपूर्वक अपनी बात रखने और किसी भी अनुचित परिस्थिति में मदद लेने के लिए प्रेरित किया गया।पुलिस अधीक्षक देवरिया ने बताया कि यह अभियान महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने और उनके सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे ऐसे अभियानों में सहयोग करें और किसी भी प्रकार की अनैतिक या आपत्तिजनक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।अभियान के दौरान टीमों ने जनपद में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए तत्परता दिखाते हुए यह सुनिश्चित किया कि महिलाएं और बालिकाएं सुरक्षित वातावरण में अपने शैक्षणिक, सामाजिक और व्यावसायिक कार्यों को निर्विघ्न पूरा कर सकें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 days ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

3 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

3 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

4 days ago