मित्रता कभी मिलने को तरसे,
कभी साथ रहने को भी तरसे,
इससे अच्छी मित्रता क्या होगी,
बिना कभी मिले ही मित्रता रहे।
रिश्तों में चाहना, मिलना, देखना,
अच्छा लगना बहुत सरल होता है,
पर रिश्तों का रहना अक्सर एक
दूसरे संग निभाने पर निर्भर होता है।
अपनी आवश्यकतानुसार सम्बंध
निभाना हमारी सामान्य प्रवृत्ति है,
आवश्यकता के बिना ही दूसरों का
ख़याल रखना अति उत्तम प्रवृत्ति है।
खुद की ख़ुशियों की ख़ातिर जीवन
में किसी और से उम्मीदें क्यों करना,
मुसीबतों से खुद ही हमको लड़ना है,
अपनी ख़ुशियों का शिल्पी बनना है।
ख़ुश रहना खुद का तो अपने
खुद के ऊपर ही निर्भर करता है,
दूसरों को ख़ुशी देख कर भी तो,
दिल ख़ुश रहने का मन करता है।
जीवन में ख़ुश रहने का राज बस
यही एक है, जो कुछ भी सामने
आता है उससे ख़ुश रहना सीखें,
दिल से स्वीकारने को तैयार रहें ।
ख़ुश रहने पर ख़याल उसका आता है
जिससे भी दिल से रिश्ता होता है,
आदित्य हर अपना हो जाये जीवन
में ऐसा प्रश्न ही नही पैदा होता है।
कर्नल आदि शंकर मिश्र, ‘आदित्य’
बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के निर्देशानुसार 9 फरवरी से 13 फरवरी तक…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिला प्रशासन ने कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आगामी त्योहारों,…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)कलेक्ट्रेट सभागार में सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)देवरिया जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण लगाने के उद्देश्य से…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। सेफर इंटरनेट डे–2026 के अवसर पर कुशीनगर जनपद में सुरक्षित इंटरनेट…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर में संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश और स्पेस…