Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअप्रेन्टिसशिप मेला आयोजित

अप्रेन्टिसशिप मेला आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नोडल राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मेंहदावल में अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में आईटीआई के विभिन्न ट्रेडों के 22 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया और साक्षात्कार के बाद 9 अभ्यर्थियों का चयन अप्रेन्टिसशिप के लिए किया गया। मेले में गुडलॅक कम्प्यूटर एवं एजुकेषनल सोसाइटी और विश्वकर्मा इंजीनियरिंग वर्क्स के प्रतिनिधि प्रतीक कुमार ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। संस्थान के नोडल प्रधानाचार्य उदय नारायण ने चयनित अभ्यर्थियो के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अप्रेन्टिसशिप प्रभारी संदीप गौड़, संतोष कुमार शर्मा, अजय प्रकाश यादव, जितेन्द्र उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments