Tuesday, February 24, 2026
Homeमहराजगंजवैद्यकीय सेवाओं के लिए मुंबई जिला अध्यक्ष के रूप में नरेश मोरे...

वैद्यकीय सेवाओं के लिए मुंबई जिला अध्यक्ष के रूप में नरेश मोरे की नियुक्ती

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
मुंबई और ग्रामीण इलाकों में आम मरीजों को इलाज के लिए मदद करने वाले नरेश मोरे को, हाल ही में मुंबई जिला अध्यक्ष चुना गया हैं।दक्ष नागरिक समाज कल्याण एसोसिएशन केंद्रीय दक्षता आयोग प्रमाणित महाराष्ट्र राज्य पुलिस मित्र विभाग मुंबई जिला अध्यक्ष के रूप में चयन किया गया है। नरेश मोरे मुंबई के मुलुंड इलाके में रहते हैं। वह कई वर्षों से एक रुग्णमित्र के रूप में काम कर रहे हैं। पिछले तीन वर्षों से सामाजिक कार्यकर्ता कृष्णा कदम के वैद्यकीय सहायता कक्ष के माध्यम से विभिन्न अस्पतालों में मरीजों का इलाज कराने का प्रयास कर रहे हैं। नरेश मोरे ने बताया कि उनके सामाजिक कार्यों को देखकर उन्हें मुंबई जिला का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments