Friday, February 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआल इण्डिया पसमांदा मुस्लिम समाज के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी के पद व...

आल इण्डिया पसमांदा मुस्लिम समाज के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी के पद व प्रदेश मीडिया सलाहकार बनाए गए

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आल इण्डिया पसमांदा मुस्लिम महाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष परवेज हनीफ राष्ट्रीय संरक्षक एडो.सनोवर अली कुरैसी के अनुमोदन पर कुतुब अंसारी को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी तथा प्रदेश मीडिया सलाहकार के पद पर अशोक कुमार सोनी का मनोनयन किया गया है।इन दोनों के मनोनयन होने पर आल इण्डिया पसमांदा मुस्लिम महाज के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय संरक्षक को राज बाबू कुरैसी,वकील कुरैसी,जियाउद्दीन कुरैसी,रफी अंसारी,वल्ली अंसारी,राजा बाबू बारबर शकील अंसारी,शकील राइनी सभासद,जलील अंसारी सभासद,अहमद सिद्दीकी,पीर मोहम्मद सिद्दीकी,हजरतदीन अंसारी,इकरार अहमद,आवेश अहमद हलवाई आदि ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के लोगो ने बधाई दी है।एक मुलाकात में आल इण्डिया पसमांदा मुस्लिम महाज के राष्ट्रिय मीडिया प्रभारी कुतुब अंसारी ने दैनिक भास्कर को बताया कि हमारी आबादी 85% होने के बावजूद भी पसमांदा महाज को राजनैतिज्ञों ने वह स्थान नही दे सके जिसके हम हकदार है।इस लिये राजनीति की भागीदारी में हम सबको अपना मुकाम हासिल करना होगा।इसके लिए आलइण्डिया मुस्लिम पसमांदा महाज कमर कस चुका है।हम सबको अपने हक के लिए कदम से कदम मिला कर चलना होगा तभी राजनैतिक भागेदारी संभव है।

RKP News गोविन्द मौर्य
RKP News गोविन्द मौर्यhttp://www.rkpnewsup.com
I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments