सामूहिक विवाह योजना का लाभ पाने के लिए करें आवेदन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। सहायक शर्मा आयुक्त प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि जनपद मऊ में श्रम विभाग द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के हितार्थ योजनाएं संचालित की जा रही है। उक्त योजनाओं की प्रगति के विषय में जिलाधिकारी मऊ के द्वारा लगातार समीक्षा की जा रही है। जनपद मऊ में आने वाले पखवारों में सामूहिक विवाह का आयोजन प्रस्तावित है, जिसमें सम्मिलित होने वाले पात्र श्रमिकों को अपनी पुत्री की शादी (या स्वयं का विवाह होने पर भी पंजीकृत निर्माण श्रमिक होने की दशा में) रू० 65,000/- की धनराशि उनके बैंक खाते में ऑनलाइन प्रेषित की जायेगी। इसके अतिरिक्त वर-वधू को पोशाक के कय हेतु भी ऑनलाइन धनराशि प्रदान की जायेगी। साथ ही इस विवाह के आयोजन एवं खर्च की सम्पूर्ण जिम्मेदारी श्रम विभाग की होगी। इस हेतु सभी पात्र निर्माण श्रमिक आगामी पखवाड़ों में होने वाली अपनी पुत्री की शादी का आवेदन कर सकते हैं। वर्तमान में उन्हें आवेदन या अपना डिटेल ऑफलाइन कार्यालयः सहायक श्रम आयुक्त, कक्ष संख्या-57. द्वितीय तल, कलेक्टेट, मऊ में देना होगा, तत्पश्चात उनका आवेदन तिथि निर्धारित होने के बाद ऑनलाइन किया जायेगा। इसके लिए आवश्यक अभिलेख- 1-श्रमिक का पंजीयन कम से कम एक वर्ष पुनाना हो। 2-आयु प्रमाण-पत्र हेतु वर-वधू का मैट्रिक का अक-पत्र/प्रमाण-पत्र या परिवार रजिस्टर की नकल या जन्म प्रमाण-पत्र। 3-श्रमिक का पंजीयन अद्यतन और नवीनीकृत हो। ज्यादा से ज्यादा सं० में पंजीकृत निर्माण श्रमिक आवेदन करें। अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क सूत्र लईक अहमद श्रम प्रवर्तन अधिकारी-9415991215, 7905867383, सुरेन्द्र यादव- 9919983389 (3) लालजी सरोज 8756859203, सतीश विश्वकर्मा-98309528375 ओमप्रकाश यादव-7376599069 के नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

Karan Pandey

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

17 hours ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

17 hours ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

18 hours ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

18 hours ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

18 hours ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

21 hours ago