बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा कृत्रिम अंग एवं उपकरण योजना का पात्र लाभार्थियों को लाभ दिलानें के लिए विभाग के पोर्टल पर आनलाइन पंजीकरण हो रहा है। यह जानकारी मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य द्वारा दी गयी।
उन्होंने इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए जनपद के दिव्यांगजनों से अपील किया है जिनको कृत्रिमअंग एवं सहायक उपकरण यथा- ट्राइसाईकिल, व्हील चेयर, बैसाखी, श्रवण-यंत्र आदि की आवश्यकता है वह व्यक्ति निर्धारित अभिलेख के साथ विभागीय पोर्टल http://divyangjanup.upsdc.gov.in पर अपना आॅनलाइन आवेदन करायें। आवेदन करने में कोई समस्या होने पर किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विकास भवन, कक्ष-05 बलरमपुर में सम्पर्क कर सकते है।
इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए अनिवार्य अभिलेख जिसमें सक्षम प्राधिकारी द्वारा निर्गत दिव्यांगता प्रमाण पत्र/यू0डी0आई0डी0 कार्ड(40 प्रतिशत से अधिक हो), सक्षम अधिकारी द्वारा निर्गत आय प्रमाण पत्र(वार्षिक आय ग्रामीण क्षेत्र में रु0 46080 तथा नगरीय क्षेत्र के लिए रु0 56460 से अधिक न हो), आधार कार्ड की छाया प्रति, सक्षम प्राधिकारी द्वारा निर्गत निवास/जाति प्रमाण पत्र, दिव्यांगता दर्शाते हुए एक फोटोग्राफ, उपकरण हेतु चिकित्साधिकारी की संस्तुति, यू0डी0आई0डी0 कार्ड/निर्वाचन कार्ड/हाई स्कूल प्रमाण पत्र एवं मोबाइल नम्बर देना अनिवार्य है।
शिक्षकों व उनके परिवारों को मिलेगी कैशलेस उपचार की सुविधा, मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना…
कृषि वेबसाइट पर किसान करें पंजीकरण बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)खरीफ की फ़सल की बुवाई शुरू…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर के मनोनीत सभासद गौरव…
किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव…
संतकबीरनगर(राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था से जुड़े शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और रसोइयों…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार के नए अवसर…