अधिक उत्पादकता देने वाले किसान पुरस्कार से लाभान्वित न हुये हो करें आवेदन

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)। उप कृषि निदेशक डाॅ0 प्रभाकर सिंह ने समस्त सम्मानित किसान भाइयों को सूचित करते हुये कहा कि स्व0 चैधरी चरण सिंह भूतपूर्व प्रधानमंत्री जी के जन्म दिवस 23 दिसम्बर के अवसर पर किसान सम्मान दिवस का आयोजन कर कृषि एवं कृषि संवर्गीय विभागों के कृषकों का कृषि क्षेत्र में अधिक उत्पादकता प्राप्त करने पर सम्मानित कर पुरस्कृत किया जाता है,जो सम्पन्न हो गया ।
उन्होंने आगे बताया कि कुछ कृषक बन्धु जो पूर्व में पुरस्कार से लाभान्वित न हो पाए हो वे अपना आवेदन अपने विकास खण्ड कार्यालय में पदस्थापित सहायक विकास अधिकारी कृषि या अपने तहसील के उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी से सम्पर्क कर निर्धारित आवेदन पत्र मु0 10.00 (दस रुपये मात्र) के साथ 31 जनवरी, 2023 तक जमा कर सकते है। ताकि जनपद/विकास खण्ड स्तर पर अत्यधिक उत्पादन करने वाले कृषकों को सम्मानित कर पुरस्कृत किया जा सके।

उन्होंने यह भी कहाँ कि प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को जनपद के किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए माह जनवरी, 2023 का किसान दिवस जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 18 जनवरी, 2023 को दोपहर 12ः00 बजे विकास भवन सभागार जनपद मुख्यालय पर आयोजित किया जायेगा। समस्त सम्बन्धित अधिकारी अपने विभाग की योजनाओं की अद्यतन सूचनाओं एवं विगत माह की अनुपालन आख्या सहित किसान दिवस में प्रतिभाग करेंगें।

           
Editor CP pandey

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

1 day ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

1 day ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago