
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा ने बताया है कि उप्र सरकार द्वारा प्रदेश के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के स्थानीय दस्तकारों तथा पारम्परिक कारीगरों के विकास हेतु विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना लागू किया गया है। योजनार्न्तगत परम्परागत कारीगर जैसे- बढ़ई, नाई, दर्जी, कुम्हार, लोहार, सुनार, टोकरी बुनकर, राजमिस्त्री, हलवाई एवं मोची के आजीविका के साधनों को सुदृढ़ीकरण करते हुए उनके जीवनस्तर को उन्नत किया जाना है। योजनार्न्तगत परम्परागत कारीगरों को उद्यम के आधार पर कौशल वृद्धि हेतु 06 दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाना है। उक्त हेतु इच्छुक अभ्यर्थी www.diupmsme.upsdc.gov.in पर विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का चयन करते हुए आनलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन पत्र आनलाइन करने की तिथि 05.07.2023 से 25.07.2023 तक निर्धारित है।
More Stories
रामलीला मैदान में एनजीओ संयोजक पर हमला, जान से मारने की धमकी; दूसरे पक्ष ने भी दी तहरीर
महन्थ पर जानलेवा हमला, नगरपालिका अध्यक्ष पर आरोप
युवती का संदिग्ध हालात में शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस