Tuesday, December 23, 2025
Homeउत्तर प्रदेशदिव्यांगता के क्षेत्र में कार्य करने वाले राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु 31...

दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्य करने वाले राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु 31 जुलाई तक करें आवेदन

संत कबीर नगर ( राष्ट्र की परम्परा)। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रियंका यादव ने सर्व साधरण को सूचित किया है कि दिनांक 03 दिसम्बर को ‘‘विश्व दिव्यांग दिवस’’ के अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा दिव्यांगता के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले विभिन्न श्रेणी के व्यक्तियों/संस्थाओं को राज्य स्तरीय पुरस्कार/सम्मान दिये जाते है।
उन्होंने बताया कि पुरस्कार के पात्र व्यक्ति जो दक्ष दिव्यांग कर्मचारी/स्वनियोजित दिव्यांगजन, दिव्यांगजनो हेतु सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेंट अधिकारी या एजेन्सी के लिये सेवायोजकों को, दिव्यांगजन हेतु निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा सर्वश्रेष्ठ संस्था, प्रेरणास्रोत हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान या उत्पाद विकास के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार। दिव्यांगजन हेतु बाधामुक्त वातावरण के सृजन हेतु सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार तथा दिव्यांगजनो को पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने वाले सर्वश्रेष्ठ जिला के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग वयस्क व्यक्तियों एवं सर्वश्रेष्ठ बालक/बालिका हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार। सर्वश्रेष्ठ ब्रेलप्रेस के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के लिये सर्वाेत्तम अनुकूल वेबसाइट हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ियों के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार। दिव्यांगजन के सशक्तीकरण हेतु कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार की श्रेणी में हो सकते है।
उन्होंने बताया कि श्रेणी से सम्बन्धित पात्र अभ्यार्थियों/संस्थाओं द्वारा कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी आवेदन प्राप्त कर आवेदन पत्र पूर्ण/अभिलेखो सहित 02 प्रतियों में 31 जुलाई 2023 तक कार्यालय- जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी उपलब्ध करायें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments