संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l मल्लिका-ए-बजल बेगत अख्तर की स्मृति में दादरा, ठुमरी, गजल विधाओ में ऐसे प्रतिभावन गायक जिनकी आयु 40 वर्ष से कम न हो को बेगम अख्तर पुरस्कार से सम्मानित किये जाने के लिये पात्र महानुभावो का नामाकंन संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा मांगा गया हैं।
निदेशक संस्कृति निदेशालय उत्तर प्रदेश, द्वारा निर्धारित पात्रता के अनुसार बेगम अख्तर पुरस्कार 2023-24 के लिये कलाकार उत्तर प्रदेश का मूल निवासी अथवा उसकी कर्मभूमि प्रदेश होना चाहिए, कलाकार की आयु 40 वर्ष से कम नही होनी चाहिए, कलाकार को अपनी प्रतिभा की दीर्घ साधना एवं श्रेष्ठ उपलब्धि के भरसक निर्विवाद के मानदण्डों के आधार पर राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त होनी चाहिये, यह पुरस्कार कलाकार के क्षेत्र में सम्पूर्ण उपलब्धियों को आधार पर प्रदान किया जायेगा, न कि किसी एक विशिष्ट संरचना के लिये। बेगम अख्तर पुरस्कार का उद्देश्य दादरा, ठुमरी के क्षेत्र में विशेष प्रतिभावान विशिष्ट गायक हो, जिसने अपने व्यक्तिगत प्रयासों से उत्कृष्ठ आयाम स्थापित किया हो तथा राष्ट्रीय स्तर पर गौरान्वित किया हो, को सम्मानित करना है। पुरस्कार सम्बन्धी नियमावली एवं निर्धारित प्रारूप आवेदन पत्र संस्कृति विभाग उप्र की बेबसाइट http://upculture.up.nic.in पर देखा जा सकता है।
उपरोक्त आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप पर जमा करने की अंतिम तिथि दिनांक 15 नवम्बर 2023 के सायं 05 बजे तक निदेशक संस्कृति निदेशालय, उ0प्र0, जवाहर भवन नवम तल लखनऊ-226001 के कार्यालय में उपलब्ध कराएं जाएं।
इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। अफगानिस्तान में Pakistan Airstrike को लेकर नई जानकारी सामने आई है।…
बलिया/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बैरिया क्षेत्र में हुए सनसनीखेज किन्नर रेखा हत्याकांड…
देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…
देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…
फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…
बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…