संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

हीट वेव की तैयारियों का भी लिया जायजा

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं घर- घर दस्तक अभियान की अंतर्विभागीय जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में जिले में संचारी अभियान के तहत होने वाली कार्रवाइयों के बारे में बताया गया। यह अभियान 01 अप्रैल से 30 अप्रैल 2024 तक संचालित किया जाएगा। इसमें विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 अप्रैल से 30 अप्रैल और घर-घर दस्तक अभियान 10 से 30 अप्रैल 2024 तक चलेगा। इस बैठक में जिलाधिकारी ने हीट वेव से बचाव को लेकर जिला अस्पताल सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों, ग्रामीण क्षेत्रों,नगरपालिका एवं नगर पंचायतों में पीने के पानी सहित अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने सीएमओ को जिला अस्पताल सहित सभी सीएचसी, पीएचसी पर हीट वेव को लेकर की गई व्यवस्थाओं का एसीएमओ और डिप्टी सीएमओ के माध्यम से मॉनिटरिंग कराने और तैयारियों से संबंधित रिपोर्ट सभी को तीन दिन में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। लोगों को पीने के पानी को लेकर कोई समस्या न हो, इसके लिए उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में डीपीआरओ और नगरीय क्षेत्रों में संबंधित अधिशासी अधिकारियों को पीने के पानी की समस्या को दूर करने के लिए खराब पड़े आरो प्लांट, हैंडपंप और टंकी की मरम्मत कराने और आज शाम तक इससे संबंधित रिपोर्ट सीआर‌ओ के माध्यम से प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी सीएचसी पर शासन के निर्देशानुसार हीटवेब के दृष्टिगत, एक कूलिंग कमरा 24 घंटे संचालित अवस्था में अवश्य होने चाहिए। इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, सीएमओ डॉ विजयपति द्विवेदी, डीपीएम आर बी यादव, सीएमएस डॉ सुजीत कुमार यादव और सुमिता सिंन्हा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

जेल में मां और बच्चों की जिंदगी बदलने की पहल, 10 बिंदुओं पर सुधार का एजेंडा

सैनिटरी नैपकिन से बच्चों की शिक्षा तक जेल व्यवस्था में सुधार का एजेंडा, मानवीय गरिमा…

9 minutes ago

हिमालय की गोद में साहित्य और संस्कृति का वैश्विक संगम

Ai निर्मित हिमालय केवल पर्वतों की शृंखला नहीं है, बल्कि वह भारत की सांस्कृतिक चेतना,…

28 minutes ago

छलनी से स्मार्टफोन तक: बदल गया करवा चौथ का अंदाज

व्यंग्य: स्मार्टफोन में पति आकर्षण, वीडियो कॉल पर दर्शन करवा चौथ का डिजिटल चाँद: नेटवर्क…

35 minutes ago

करवा चौथ : प्रेम, समर्पण और विश्वास का पावन पर्व

चाँदनी रात, सोलह श्रृंगार और चाँद के दीदार में झलकता दांपत्य प्रेम कविता : संजय…

40 minutes ago

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट पर ध्रुव त्रिपाठी का दबदबा! कांटे की टक्कर में राजीव यादव को 307 वोटों से हराया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के…

2 hours ago

2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा भारत: ओम बिरला

डिप्टी सीएम केशव मौर्य बोले- डबल इंजन सरकार में विकास को मिली गति लखीमपुर खीरी/लखनऊ,…

4 hours ago