Categories: आगरा

मछली पालन योजनाओं के लिए आवेदन शुरू: 24 जुलाई से 14 अगस्त तक विभागीय पोर्टल पर करें आवेदन

आगरा,(राष्ट्र की परम्परा)। मत्स्य विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य सेक्टर की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत मछली पालकों व मछुआरों के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 जुलाई से 14 अगस्त तक खोली गई है। सहायक निदेशक मत्स्य, आगरा ने बताया कि मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, निषादराज बोट सब्सिडी योजना, एरेशन सिस्टम स्थापना, मछली विक्रय हेतु मोपेड विद आइस बॉक्स योजना, तथा प्रशिक्षण/भ्रमण कार्यक्रमों में भागीदारी के लिए इच्छुक लाभार्थी विभागीय पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पूर्व में निरस्त या प्रतीक्षारत आवेदक पुनः आवेदन कर सकते हैं। योजनाओं में संशोधन की स्थिति में नवीन प्रावधान लागू होंगे। प्रत्येक योजना हेतु अलग-अलग आवेदन अनिवार्य हैं।

योजना की जानकारी, आवेदन प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों का विवरण विभागीय वेबसाइट http://fisheries.gov.in पर उपलब्ध है। इच्छुक व्यक्ति कार्यालय, सहायक निदेशक मत्स्य, आगरा से किसी भी कार्य दिवस में संपर्क कर सकते हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

सख्त प्रशासनिक कदम: अंबेडकरनगर में प्राची सिंह, देवरिया में अभिजीत शंकर तैनात

कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…

4 hours ago

मानवता की सेवा ही रेडक्रॉस का उद्देश्य: शिवेंद्र विक्रम सिंह

स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…

5 hours ago

सामाजिक क्रांति के जनक ज्योतिबा फुले की मनाई गयी जयंती

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…

6 hours ago

जन भवन प्रस्तुतीकरण की तैयारी तेज: 32 महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जन भवन, लखनऊ में प्रस्तावित प्रस्तुतीकरण से पूर्व दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर…

6 hours ago

फार्मर आईडी सत्यापन: डीएम ने खलीलाबाद व मेहदावल में प्रगति परखी, शत-प्रतिशत पंजीकरण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों के फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…

6 hours ago

थाना समाधान दिवस पर डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने थाना समाधान दिवस के अवसर…

6 hours ago