Monday, February 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनिःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए आवेदन 14 जुलाई तक

निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए आवेदन 14 जुलाई तक

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l पिछड़ा वर्ग बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क “ओ” लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना संचालित की जा रही है। इसमें ऐसे आवेदक पात्र होंगे जो इण्टरमीडिएट (10+2) उत्तीर्ण एवं उनकी वार्षिक आय रू० 100000.00 (रू० एक लाख) से कम होगी और प्रशिक्षणार्थी की आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए व जनपद का मूल निवासी हो एवं प्रशिक्षणार्थी बेरोजगार तथा किसी शिक्षण संस्था से छात्रवृत्ति न ले रहा हो। प्रशिक्षणार्थियों का चयन कक्षा 12 के प्राप्तांक के आधार पर किया जायेगा। उक्त जानकारी देते हुए जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवीश चंद्र ने सूचित किया है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में “ओ” लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए इच्छुक पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी www.obccomputertraining.upsdc.gov.in पर दिनांक 14 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के उपरान्त आवेदन की प्रिन्ट आउट प्राप्त कर समस्त अभिलेखों / विवरणों (पासपोर्ट 2 फोटो/आय/जाति/आधार व अन्य शैक्षिक अभिलेख) को स्वप्रमाणित करते हुए, उसकी समस्त हार्डकॉपी दो प्रतियों में कार्यालय, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, संतकबीर नगर, विकास भवन के कक्ष संख्या 05 द्वितीय तल में, विलम्बतम दिनांक 14 जुलाई 2025 तक सायं 06.00 बजे तक जमा किया जायेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments