गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
दूरदर्शन केंद्र गोरखपुर से श्रीरामचरितमानस प्रसंग प्रसारित करने का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध किया राकेश उपाध्याय ने। गुरु गोरक्षनाथ मंदिर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लोकगायक राकेश उपाध्याय नें श्रीरामचरितमानस प्रसंग गायन के रूप में दूरदर्शन केंद्र गोरखपुर से प्रसारित करने का अनुरोध पत्र दिया।अपनें पत्र में राकेश ने उल्लेख किया है कि, उक्त कार्यक्रम का निर्माण आकाशवाणी दूरदर्शन के “ए”एवं”बी हाई”ग्रेड के कलाकारों द्वारा दूरदर्शन के स्टूडियो में एवं प्रमुख मान्य मंदिरों पर कराया जाए, इससे हमारी संस्कृति एवं प्रभु श्रीराम चन्द्र के जीवन दर्शन से आम जनमानस को जोड़ा जा सकेगा।राकेश उपाध्याय स्वयं आकाशवाणी के ए ग्रेड कलाकार हैं एवं आईसीसीआर के इम्पैनल कलाकार हैं।उक्त अवसर पर अयोध्या में भव्य दीपोत्सव की शानदार प्रस्तुति हेतु मुख्यमंत्री को राकेश ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं दीपावली पर योगी आदित्यनाथ का आशीर्वाद ग्रहण किया।राकेश के साथ इस मुलाकात में मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज भगवानपुर के प्रबंधक एवं दन्त रोग विशेषज्ञ डॉक्टर गिरीश चन्द्र द्विवेदी उपस्थित थे।
गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…
गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…
सिवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में करीब…
बम के धमकी के बाद प्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक चला सघन जांच अभियान पटना (राष्ट्र…
जाँच करती पुलिस बलियापुर में ज्वेलर्स से आभूषणों से भरा बैग छीना, बाइक सवार बदमाश…
यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान: छह महीने में एक लाख नियुक्ति पत्र देने…