बाल दिवस के अवसर पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई विज्ञान प्रदर्शनी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)

स्थानीय खरजरवा स्थित स्प्रिंग शाइन एकेडमी पर बाल दिवस के अवसर पर बच्चों ने विज्ञान माडल की प्रदर्शनी लगायी l जिसमे विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अनेक प्रकार के माडल प्रस्तुत किये। सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाचार्य ने माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन कर पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यापर्ण कर केक काटकर जन्मदिवस बाल दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत किया। उक्त अवसर पर बोलते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि पंडित नेहरू बच्चो के बड़े प्रिय थे। बच्चे उन्हें प्रथम प्रधान मंत्री कम चाचा नेहरू बुलाते थे। इसी कारण उनके जन्मदिन को हम बाल दिवस के रूप में मनाते है। आज का पूरा दिन बच्चो के नाम से होता है। इस अवसर पर बच्चो द्वारा विज्ञान के विभिन्न प्रकार के माडल प्रस्तुत किये। बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए माडल प्रदर्शनी में मेडिकल कॉलेज देवरिया के माडल को सभी ने सराहा जो पूरा सोलर सिस्टम पर बना था माडल में मिशन चंद्रयान,रोड डाइवर्जन सिस्टम के साथ पानी की टंकी अलार्म को सभी ने शाबासी दिया। माडल का निरीक्षण प्रधानाचार्य परिषद के प्रान्तीय उपाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह, परिषद के अध्यक्ष माधव प्रसाद सिंह, प्रधानाचार्य राम सुमेर पांडे ने किया lबेहतर माडल प्रस्तुत करने वाले आयुष बरनवाल को सम्मानित किया।
उक्त अवसर पर विद्यालय के विज्ञान शिक्षक शत्रुघ्न तिवारी, उमा मिश्रा, अग्रसेन शुक्ला, लालमोहन चौरसिया, लाल बाबू यादव, रामायण मणि के साथ विद्यालय के विद्यार्थी प्रिंस यादव, अंशिका, तनु, पंकज कुशवाहा, कली मल्ल, श्रेया मल्ल, प्रिंस मंसूरी ने अपने-अपने माडल तथा स्टाल लगाये।

rkpnews@desk

Recent Posts

घसा कल्याणपुर में पोषाहार वितरण की दोबारा जांच, लाभार्थियों के दर्ज किए गए बयान

15 लाभार्थियों ने नियमित राशन नहीं मिलने की कही बात, जांच रिपोर्ट के आधार पर…

2 hours ago

देवरिया जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 से बिहार ले जाई जा रही 17.280 लीटर अवैध…

15 hours ago

दीक्षोत्सव में रोमांचक खो-खो मुकाबला, यूनिवर्सिटी कैंपस टीम बनी चैंपियन

फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…

18 hours ago

तीन साल बाद फिर गरमाया बागापार सहकारी समिति की जमीन का विवाद

ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- पुलिस चौकी हटाकर समिति को लौटाई जाए भूमि।…

19 hours ago

गोरखपुर जोन पुलिस फुटबॉल टीम बनी चैंपियन जीता गोल्ड मेडल

74वीं अंतरजोनल प्रतियोगिता 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन डीजी जोन/एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने दी…

19 hours ago

कलेक्ट्रेट सभागार में नशा तस्करी व अपराध नियंत्रण पर मंथन

एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कस्टम, नारकोटिक्स व अन्य विभागों को सख्त निर्देश…

19 hours ago