नायब तहसीलदार ने किया मौके का निरीक्षण पक्षकारों को दिया निर्देश
कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ निवासी रामबिहारी गुप्त ने मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में इस आशय का शिकायती पत्र सौंपा था कि तहसीलदार के न्यायालय से चकरोड की भूमि से बेदखली के आदेश के बावजूद, राजस्व विभाग आवश्यक कार्यवाही नहीं कर रहा है। शिकायत के निस्तारण के क्रम में नायब तहसीलदार ने मौका मुआयना किया।
शिकायत कर्ता ने मुख्यमंत्री को सौंपे शिकायती पत्र में आरोप लगाया था कि गांव सभा बनाम ईश्वर गुप्ता के मुकदमे में उक्त न्यायालय से चकरोड से बेदखली का आदेश होने के बावजूद अभीतक स्थिति जस की तस है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री से इस आशय की गुहार लगाई थी कि उक्त बेदखली के आदेश का पालन करने के लिए राजस्व विभाग को निर्देशित किया जाए। इसके क्रम में मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा, राजस्व निरीक्षक अश्विनी राय व लेखपाल यशपाल सिंह ने दोनों पक्षों से मामले की जानकारी ली। इस संबंध में नायब तहसीलदार ने बताया कि मामला एडीएम कोर्ट में विचाराधीन है। शिकायतकर्ता को उक्त मुकदमे में पैरवी करने को कहा गया है।
एसएसबी मार्ग पर उमड़ी भीड़, जवानों ने लोगों को हटाकर बनाई सुरक्षित दूरी, वन विभाग…
मानदेय, विकास कार्यों के भुगतान समेत छह मांगों को लेकर राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान…
परिजनों ने सड़क पर जाम लगाकर जताया आक्रोश, पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज शाहजहांपुर…
बलिया (राष्ट्र कि परम्परा )सिकंदरपुर नगर में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा अल्पकालीन विस्तारक…
रोहित संगठन सचिव व सुनील दिवाकर एवं आशीष बाजपेई संयुक्त सचिव लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)यूपी वर्किंग…
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)lमंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन ने 20 सितम्बर 2026 को बनारस–प्रयागराज रामबाग…