शांति व सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील, पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पुलिस चौकी सिकन्दरपुर के प्रांगण में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों ने नगरवासियों से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए त्यौहार मनाने की अपील की।उपजिलाधिकारी सिकन्दरपुर सुनील कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भगवान नीलकंठ का उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भगवान शिव ने विषपान कर संसार को संकट से बचाया, उसी प्रकार समाज के लोगों को भी धैर्य, संयम और सहनशीलता का परिचय देते हुए शांति बनाए रखनी चाहिए। त्योहार आपसी प्रेम और सद्भाव का प्रतीक होते हैं, इन्हें मिल-जुलकर मनाना चाहिए।प्रभारी सीओ रसड़ा ने बताया कि नगर क्षेत्र से दो स्थानों से शिव बारात निकाली जाएगी। उन्होंने सुझाव दिया कि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए दोनों जुलूसों में से एक को निर्धारित समय से दो घंटे पहले निकाला जाए, ताकि यातायात और व्यवस्था सुचारु बनी रहे। उन्होंने सभी आयोजकों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।इस अवसर पर थानाध्यक्ष सिकन्दरपुर मूलचंद चौरसिया, चौकी प्रभारी अश्वनी कुमार मिश्र, नगर पंचायत के ईओ मनोज कुमार पांडे सहित नगर के गणमान्य नागरिक एवं व्यापारी उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए त्योहारों को सकुशल संपन्न कराना रहा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

3 hours ago

जिला निर्वाचन कार्यालय का होगा कायाकल्प, डीएम ने निरीक्षण कर दिए सुधार के निर्देश

अभिलेखों की सुरक्षा से लेकर कर्मचारियों के बेहतर कार्य वातावरण तक की होगी व्यवस्था देवरिया…

3 hours ago

जलभराव से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

दलित बस्ती में सड़क पर जमा नाली का गंदा पानी बना परेशानी का सबब, संक्रामक…

3 hours ago

छठ पूजा के दौरान घर में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और कानूनी कार्रवाई से किया इनकार, पुलिस ने दी जानकारी बरहज/देवरिया…

18 hours ago

चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल अवैध चाकू बरामद

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। तिलहर थाना पुलिस ने चाकू से हमला कर एक युवक को…

18 hours ago

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

बरहज और कपरवार संगम घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, छठी मइया के गीतों से…

19 hours ago