बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष विवेक गुप्त के नेतृत्व मे भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शॉप टू शॉप व्यापारियों से संपर्क कर जीएसटी से संबंधित ब्लॉक सभागार भलुअनी में 4 अक्टूबर 2:00 बजे से होने वाले व्यापारिक सम्मेलन में सम्मिलित होने के लिए
जी एस टी पत्र देकर अपील किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि एवं जी एस टी प्रवक्ता बरहज विधायक दीपक कुमार मिश्र शाका एवं जी एस टी के श्रेष्ठ वक्ता अजय बरनवाल (CA), तथा पूर्व जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध मिश्र होंगें। इस दौरान अशोक सोनकर, अमित शर्मा, सह संयोजक विनोद वर्मा,विजय विश्वकर्मा, आशुतोष तिवारी, पूर्व सभासद संजय जायसवाल, गौरव जायसवाल आदि मौजूद रहें।
