फाइलेरिया रोधी दवा वितरण, 1656 लोगों को खिलाई गई खुराक

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम (आईडीए) के अंतर्गत शनिवार को होली क्रॉस स्कूल में अभिभावक-शिक्षक बैठक के अवसर पर फाइलेरिया रोधी दवा वितरण अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 1656 छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों तथा विद्यालय स्टाफ को आइवरमेक्टिन, डीईसी एवं एल्बेंडाजोल की निर्धारित खुराक स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा अपने समक्ष खिलाई गई।

वेक्टर जनित बीमारियों के नोडल अधिकारी डॉ. अभिषेक मिश्रा ने बताया कि फाइलेरिया मच्छर के काटने से फैलने वाला संक्रामक रोग है, जिसे सामान्य भाषा में हाथीपांव कहा जाता है। इसके लक्षण प्रारंभिक अवस्था में स्पष्ट नहीं होते, किंतु 5 से 15 वर्षों बाद गंभीर दुष्परिणाम सामने आ सकते हैं। संक्रमित मच्छर के काटने से परजीवी रक्त के माध्यम से शरीर में प्रवेश कर जाते हैं, जिससे हाथ, पैर, स्तन तथा पुरुषों में अंडकोष में सूजन हो सकती है। पेशाब में सफेद द्रव्य आना (काइलूरिया) भी इसका एक लक्षण है। उन्होंने कहा कि फाइलेरिया का स्थायी इलाज नहीं है, इसलिए बचाव ही सबसे प्रभावी उपाय है।

जनपद में जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी के नेतृत्व में 28 फरवरी तक आईडीए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत एक वर्ष से कम आयु के बच्चों, गर्भवती महिलाओं तथा गंभीर रोगियों को छोड़कर सभी को दवा खिलाई जा रही है। स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर अपने सामने दवा सेवन सुनिश्चित कर रहे हैं।

विद्यालय की प्रिंसिपल सिस्टर मेरी जॉन एवं वाइस प्रिंसिपल सिस्टर वायलेट मेरी के नेतृत्व में कार्यक्रम सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। शिक्षकों ने व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाई। विद्यालय प्रबंधन ने चिकित्सा विभाग एवं अभिभावकों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए ऐसे स्वास्थ्य अभियानों को समाज के लिए अत्यंत आवश्यक बताया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

12 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा ‘विशेष रोजगार सृजन दिवस’-: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ, (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने और मानव दिवस सृजन को…

15 minutes ago

प्रशासकों का कार्यकाल छह माह बढ़ाने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में ग्राम पंचायतों के निवर्तमान प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए…

4 hours ago

दुर्गा प्रतिमा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की भिड़ंत, युवक गंभीर

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नवाबगंज थाना क्षेत्र के बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग पर सतीजोर गांव के पास…

5 hours ago

रामलीला मेले की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग, एसडीएम को सौंपा कार्यक्रमों का ब्योरा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा रामलीला मेला मैदान में आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक…

5 hours ago

थाना समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मोतीपुर थाने में शनिवार को उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में…

5 hours ago