महाशिवरात्रि पर शिव मंदिर कठौडा में श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन

सिकंदरपुर/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र के कठौडा स्थित शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। शनिवार प्रातः वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश पूजन, विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं रुद्राभिषेक संपन्न हुआ। मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।

कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा और स्थापना के साथ हुई। श्रद्धालु महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर मंदिर प्रांगण की परिक्रमा की। आचार्यों के निर्देशन में भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से अभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर श्रीकृष्णदास ब्रह्मचारी का सानिध्य प्राप्त हुआ। उन्होंने महाशिवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान शिव की आराधना से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और आध्यात्मिक शांति की प्राप्ति होती है।

विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रत्यूष द्विवेदी (सदस्य-हिन्दी सलाहकार समिति, गृह मंत्रालय, भारत सरकार) उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक चेतना का संचार होता है।

कार्यक्रम में अजय द्विवेदी, विनय कुमार राय, राहुल वर्मा, प्रदीप वर्मा, अभिनाश राय, अमित राय, जितेंद्र राय, श्रीभगवान राय, शशांक शेखर राय, चंदन राय, भीम साहनी, बजरंगी, ईश्वर चंद्र राय, शशिकांत राय सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। गोरखपुर से आए श्री प्रकाश मिश्रा ‘बंटी बाबा’, टनु पांडे एवं सत्यम सहित कई विद्वान जनों ने भी सहभागिता की।

ग्रामीणों की भारी भीड़ ने कलश पूजन और रुद्राभिषेक में उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे दिन भजन-कीर्तन और हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा। आयोजन समिति ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ आगामी दिनों तक जारी रहेगा, जिसमें प्रतिदिन कथा प्रवचन और धार्मिक अनुष्ठान होंगे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

प्रशासकों का कार्यकाल छह माह बढ़ाने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में ग्राम पंचायतों के निवर्तमान प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए…

3 hours ago

दुर्गा प्रतिमा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की भिड़ंत, युवक गंभीर

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नवाबगंज थाना क्षेत्र के बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग पर सतीजोर गांव के पास…

4 hours ago

रामलीला मेले की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग, एसडीएम को सौंपा कार्यक्रमों का ब्योरा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा रामलीला मेला मैदान में आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक…

4 hours ago

थाना समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मोतीपुर थाने में शनिवार को उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में…

4 hours ago

कैरियर काउंसिलिंग से छात्राओं को मिलेगी सही दिशा, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण की अपील

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय आश्रम पद्धति बालिका इंटर कॉलेज…

4 hours ago