अमेरिका में फिर गोलीबारी, ब्राउन यूनिवर्सिटी कैंपस में फायरिंग; दो की मौत, आठ घायल

वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की गंभीर घटना सामने आई है। रोड आइलैंड स्थित प्रतिष्ठित ब्राउन यूनिवर्सिटी में हुई फायरिंग में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पूरे कैंपस में हड़कंप मच गया और सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल मोर्चा संभाल लिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रविवार को ब्राउन यूनिवर्सिटी के आसपास कई लोगों को गोली मारी गई। इसके तुरंत बाद आइवी लीग संस्थान ने शूटर अलर्ट जारी किया और छात्रों व स्टाफ से सुरक्षित स्थान पर शरण लेने की अपील की। हालांकि, जांच एजेंसियों ने अभी पीड़ितों की पहचान, उनकी हालत और घटना की परिस्थितियों को लेकर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है।

इमरजेंसी नोटिफिकेशन सिस्टम से जारी हुआ अलर्ट

ब्राउन यूनिवर्सिटी के इमरजेंसी नोटिफिकेशन सिस्टम के तहत पहले यह सूचना दी गई कि एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है, लेकिन बाद में स्पष्ट किया गया कि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और पुलिस संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है। एहतियात के तौर पर कैंपस में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

ये भी पढ़ें- बांग्लादेश में चुनावी हिंसा तेज, उम्मीदवार पर गोलीबारी के बाद चुनाव आयोग ने शीर्ष अधिकारियों के लिए मांगी अतिरिक्त सुरक्षा

इंजीनियरिंग बिल्डिंग के पास हुई घटना

रिपोर्ट के मुताबिक, गोलीबारी बारस और हॉली बिल्डिंग के पास हुई, जो यूनिवर्सिटी का एक प्रमुख शैक्षणिक परिसर है। इसी इमारत में स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग और फिजिक्स डिपार्टमेंट स्थित हैं। घटना के समय बिल्डिंग में इंजीनियरिंग डिजाइन की परीक्षा चल रही थी, जिससे छात्रों में दहशत फैल गई।

राष्ट्रपति ट्रंप को दी गई जानकारी

स्थानीय नेता जॉन गोंसाल्वेस ने कहा कि हालात पर नजर रखी जा रही है और लोगों से सतर्क रहने तथा खिड़की-दरवाजे बंद रखने की अपील की गई है। उन्होंने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। बताया गया है कि इस गोलीबारी की जानकारी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी दे दी गई है।

ये भी पढ़ें – प्रदेश में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, पांच IAS और चार PCS अधिकारियों के तबादले

अमेरिका में बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं ने एक बार फिर कैंपस सुरक्षा और गन वायलेंस को लेकर बहस तेज कर दी है।

Karan Pandey

Recent Posts

बंद कताई मिलों की जमीन पर खड़ा होगा नया उद्योग संसार, यूपी में बनेंगे पांच टेक्सटाइल पार्क

गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…

5 hours ago

दो पक्षों का विवाद सुलझाना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…

5 hours ago

हत्या के चार साल पुराने मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, पेड़ से लटका मिला था युवक का शव

सिवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में करीब…

5 hours ago

पटना जंक्शन पर घंटों चला सघन तलाशी अभियान, डॉग स्क्वॉड ने चप्पे-चप्पे को खंगाला

बम के धमकी के बाद प्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक चला सघन जांच अभियान पटना (राष्ट्र…

5 hours ago

शोर मचाता रहा दुकानदार, तेज रफ्तार बाइक से निकल गए दो बदमाश; पुलिस तलाश में जुटी

जाँच करती पुलिस बलियापुर में ज्वेलर्स से आभूषणों से भरा बैग छीना, बाइक सवार बदमाश…

5 hours ago

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, योगी सरकार ने तय किया नया लक्ष्य

यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान: छह महीने में एक लाख नियुक्ति पत्र देने…

6 hours ago