Saturday, November 22, 2025
HomeUncategorizedअंतर्राष्ट्रीय खबरेनेपाल भारत मैत्री संघ की वार्षिक बैठक आयोजित

नेपाल भारत मैत्री संघ की वार्षिक बैठक आयोजित

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l नेपाल के बांके जिला के नेपालगंज में नेपाल भारत मैत्री संघ की वार्षिक बैठक कर आगामी चुनाव नेपाल में भारत मैत्री संघ के दायित्व को निभाने के लिए एक नवगठित टीम का मनोनयन भी किया गया। जिसमें पूर्व अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर अन्य पदाधिकारियों का भी मनोनयन किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठन द्वारा भारत के रूद्र नारी सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर जया सिंह को आमंत्रित किया तथा भारत नेपाल सीमा की इस बैठक में नेपाली जनप्रतिनिधियों समाजसेवियों, संघ के पदाधिकारी, सदस्यों के अतिरिक्त भारतीय क्षेत्र के मीडिया कर्मी मनीराम शर्मा ,एसके मद्धेशिया आदि मीडिया कर्मियों भी शामिल हुए । इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर जया सिंह ने नेपाल भारत मैत्री संघ के पदाधिकारियों को आश्वासन देते हुए अपने संबोधन में कहा कि नेपाल भारत का संबंध सदियों पुराना है। भारत के नागरिकों का रोटी बेटी का पुराना संबंध है। इसी कड़ी में सीमांचल पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एसके मद्धेशिया ने अपने संबोधन में कहा कि भारत नेपाल की सीमा खुली सीमा है। भारत का खुला दिल है भारत ने कुछ चंद वस्तुओं को छोड़कर नेपाल के लिए सभी वस्तुओं से कर की छूट प्रदान किया है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद के रुपईडीहा कस्बा से 10 किलोमीटर के अंदर एक बहुत बहुउद्देशीय पायलट प्रोजेक्ट 100 एकड़ में बनाने जा रही है। जिसमें शिक्षा स्वास्थ्य व्यापार मनोरंजन स्टेडियम की सुविधाएं नेपाली पर्यटकों को सुविधा प्रदान करने के लिए की जा रही है। इसके साथ साथ बहुत शीघ्र इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट का शुभारम्भ होने की तैयारी मे है । इसी क्रम में नेपाल भारत मैत्री संघ के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने अपने विगत कार्यों का विवरण देते हुए संघ को आगे बढ़ाने का वादा किया। सफल संचालन श्याम बहादुर केसी सचिव ने किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता तथा मुख्य अतिथि नगरपालिका नेपालगंज के मेयर प्रशांत बिष्ट के अतिरिक्त अन्य आमंत्रित सदस्य भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments