आर.डी. माडल एकेडमी में वार्षिकोत्सव आयोजन

सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ पुरस्कार वितरण सम्पन्न

भटनी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आर डी मॉडल अकैडमी छपरा नोनापार में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्ज्वलित किया गया ।मां सरस्वती की आराधना के साथ हीबच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया ।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रद्युम्न कुमार तिवारी विधि विशेषज्ञ ने छात्रों को उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए बधाई दिया और उन्हें इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया ।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय बेहरा डाबर स्वतंत्र तिवारी ने कहा कि शिक्षा से व्यक्ति का संपूर्ण विकास होता है संस्कृति कार्यक्रमों से बच्चों में झिझक और संकोच समाप्त होता है तथा सामाजिक विकास के साथ-साथ उनकी नेतृत्व क्षमता बढ़ती है ।विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉक्टर रविंद्र नाथ तिवारी ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों को धन्यवाद ज्ञापित किया उन्होंने छात्रों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी ।इस मौके पर प्रमुख रूप से श्री नारायण तिवारीआमिर लाल तिवारी सत्यदेव तिवारी सूरज तिवारी मिंटू तिवारी आशुतोष तिवारी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।कार्यक्रम का संचालन सुप्रिया त्रिपाठी ने किया ।इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिता राखी कंपटीशन सुलेख प्रतियोगिता संगीत खेल कूद आदि विभिन्न कार्यक्रमों में चयनित बच्चों को पुरस्कृत किया गया पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे ।वार्षिक परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों में सर्वज्ञ सिंह सौभाग्य तिवारी अराध्या कुशवाहा अंकित तिवारी अरनव यादव अंशिका यादव अनुष्का ठाकुर आराध्या पटेल शिवानी गिरी पलक गोंड दिव्यांशी मौर्य शिवा बांसफो ड कात्यायनी मिश्रा काजल कुशवाह सलोनी पांडे एवं अन्य बच्चे रहे सभी को विद्यालय परिवार द्वारा पुरस्कृत किया गया । कार्यक्रम के आयोजक प्रबन्धक राधवेन्द्र तिवारी ने सभी को स्वअल्पाहार की ब्यवस्था की तथा स्वागत किया ।

Karan Pandey

Recent Posts

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में आई तेजी

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान ने रफ्तार पकड़…

4 hours ago

22 फरवरी को लगेगा मेगा विधिक सेवा शिविर

मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मऊ में सामाजिक न्याय और कानूनी सशक्तिकरण की दिशा में…

4 hours ago

14 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, तैयारियां तेज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद देवरिया में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…

4 hours ago

देवरिया धार्मिक कार्यक्रम 2026: गोरखपुर से बनकटाशिव पहुंचेंगे मनोज सिन्हा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ 2026: मनोज सिन्हा करेंगे विग्रह प्राण प्रतिष्ठा, बनकटाशिव में भव्य आयोजन देवरिया (राष्ट्र…

5 hours ago

सल्लहपुर-भटनी में भव्य महायज्ञ, रामलीला और लंका दहन ने बांधा समां

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ बनकटाशिव: पंचम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्ति और…

5 hours ago

सीडीओ ने किया ब्लॉक का औचक निरीक्षण, गंदगी व जर्जर भवनों पर सख्त निर्देश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मुख्य विकास…

5 hours ago