विनोद शुक्ला जूनियर कॉलेज का वार्षिकोत्सव सम्पन्न

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
चेम्बूर पोस्टल कॉलोनी का विनोद शुक्ला हाईस्कूल एवं जूनियर कॉलेज और बीडी शुक्ला हाईस्कूल एवं जूनियर कॉलेज की तरफ से संयुक्त रूप में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक तथा वरिष्ठ उत्तर भारतीय समाजसेवी शिक्षाविद् अवधनारायणा शुक्ला ने शिक्षा की देवी सरस्वती की तस्वीर पर पुष्पहार अर्पण किया और दीप प्रज्वलित कर वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
दोनों विद्यालय के छात्र और छात्राओं ने भक्ति और देश भक्ति गीत पर सामूहिक नृत्य से कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक और अपने पालकों का मन मोह लिया।
छात्रों द्वारा सम्पूर्ण रामायण की नाटक प्रस्तुति से,
अयोध्या नगरी के श्रीराम मंदिर में अभी हाल ही में हुई प्राण प्रतिष्ठा की एक मनमोहक छवि का दर्शन कराया।
अवधनारायण शुक्ला को दोनों विद्यालय की तरफ से स्मृति चिन्ह पुष्पहार, शाल, श्रीफल देकर उन्हें सम्मानित किया गया।
जटाशंकर दुबे,रामाश्रय गुप्ता,सुभाष उपाध्याय पूर्व उप प्रधानाचार्य विनोद शुक्ला हाय स्कूल एवं जूनियर कॉलेज,पूर्व अध्यापक अनिल शर्मा, विनोद शुक्ला विद्यालय की प्रधानाचार्या अल्का दिनेश शुक्ला, उपप्रधानाचार्य राजेश राय, प्रवेक्षक सीबी भंगारे, बीड़ी शुक्ला की प्रधानाचार्या शशि तिवारी, उपप्रधानाचार्य संजय मिश्रा,
समाजसेवी सतीश बेलमकर के अलावा दोनों विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिकाओं ने विद्यालय प्रबंधक अवधनारायण शुक्ला को बधाई दी।
कार्यक्रम का संचालन मनीषा पांडेय और रमेश तिवारी ने किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

5 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

5 hours ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

5 hours ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

5 hours ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

5 hours ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

6 hours ago