Tuesday, March 31, 2026
HomeNewsbeatवार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर विकास खंड क्षेत्र के घुसरी मिश्र, कोल्हुआ पड़री बाजार स्थित चिल्ड्रेंस केयर एकेडमी में मंगलवार को विभिन्न कक्षाओं का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।परिणाम घोषणा के साथ ही विद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
घोषित परिणाम के अनुसार कक्षा एक में आराध्य मिश्रा ने प्रथम, निक्की ने द्वितीय तथा अंशिका कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा दो में खुशबू प्रथम, श्रेया द्वितीय और मधु तृतीय रहीं। कक्षा तीन में लक्ष्य पांडेय प्रथम, राधिका जायसवाल द्वितीय तथा अंशिका यादव तृतीय स्थान पर रहीं।
कक्षा चार में पार्थ सिंह ने प्रथम, अंश यादव ने द्वितीय और अनन्या ने तृतीय स्थान हासिल किया। कक्षा पाँच में आराध्य मिश्रा प्रथम, विवेक कुमार द्वितीय और प्रिय तृतीय रहे। कक्षा छह में करण जायसवाल प्रथम, अमीषा द्वितीय और प्रिया तृतीय स्थान पर रहीं।
कक्षा सात में अपराजिता ने प्रथम, रिया ने द्वितीय तथा सलोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा आठ में पूजा राजभर प्रथम, आराधना द्वितीय और आरुषि यादव तृतीय स्थान पर रहीं।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। जो विद्यार्थी नियमित अध्ययन और अनुशासन का पालन करते हैं, वही जीवन में आगे बढ़ते हैं। आज के परिणाम बच्चों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण का प्रतिफल हैं। हमें विश्वास है कि ये छात्र-छात्राएं भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।” कार्यक्रम के दौरान सौम्या मिश्र, शिल्पी पांडेय, सुनीता पांडेय सहित अन्य अभिभावक एवं शिक्षक उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments