युवक के ऊपर विद्युत पोल के गिरने से हुई दर्दनाक मौत

जैतीपुर/शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
जैतीपुर थाना क्षेत्र के गांव जगदीशपुर में शुक्रवार के दोपहर एक हादसा हो गया,सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति के ऊपर विद्युत पोल टूट कर गिर गया, खंबे के नीचे दबने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई।बताया जा रहा है कि सड़क किनारे लगे खंबे को कुछ लाइनमैन दूसरी जगह शिफ्ट करने को खोद रहे थे,तभी खंबे का बैलेंस बिगड़ा और नीचे से टूट कर सड़क के किनारे गुजर रहे एक व्यक्ति के ऊपर गिर पड़ा,यह हादसा होता देख लाइनमैन मौके से फरार हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस गंभीर हालत में युवक को लेकर सीएचसी पहुंची, मेडिकल चेकअप के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। अचानक हुए हादसे से परिजनों का हाल बेहाल हो गया हैं।जगदीशपुर के ओमप्रकाश के पुत्र विनोद यादव की उम्र तकरीबन 35 वर्ष थी।वह पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था और मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था।शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे किसी काम से वह सड़क से गुजरा तभी विद्युत खंभा अचानक जड़ से टूटकर उसके ऊपर गिर पड़ा।विनोद को संभलने तक का मौका नहीं मिला खंबे के नीचे दबने से उसकी मौत हो गयी। विनोद की अचानक हुई मौत से पत्नी रीना सहित माता-पिता व भाइयों का रो रो कर बुरा हाल है।मृतक के दो बच्चे हैं जिसमें बेटी खुशी उम्र चार वर्ष व बेटा एक वर्ष का है।इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।हर कोई स्तब्ध है।इस संबंध में थाना प्रभारी विकास कुमार से फोन पर घटना की जानकारी लेनी चाहीं तो बताया वह अभी मीटिंग हैं।

rkpshomnath

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

5 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

5 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

5 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

5 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

5 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

6 hours ago