Friday, February 20, 2026
HomeUncategorizedप्राण प्रतिष्ठा समारोह के तीसरे दिन शिव परिवार का अन्नधिवास किया गया

प्राण प्रतिष्ठा समारोह के तीसरे दिन शिव परिवार का अन्नधिवास किया गया

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
विश्वेश्वर महादेव मंदिर शिवनगर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के तीसरे दिन शिव परिवार का जलाधिवास अन्नधिवास एवं फलाधिवास मुख्य यजमान द्वारा किया गया। कथावाचक पंकज महाराज द्वारा शाम को कृष्ण रुक्मणी विवाह एवं द्रोपदी चीर हरण का झांकी सहित वर्णन करते हुए, श्रद्धालुओं को कथा सुनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य यजमान अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए भंडारा प्रतिदिन चलाया जा रहा है। कथा व्यास का संचालन विश्वेश्वर मनी उपाध्याय एवं उनकी टीम पंडित कृष्ण मुरारी उपाध्याय, मनोज दुबे डी डी पी सिंह, संगम तिवारी, पार्षद आनंद कुमार, साहनी केके तिवारी, पत्रकार दुर्गेश मिश्र आदि लोगों सहित पूरे मोहल्ले वासियों का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है। 12 फरवरी को शिव परिवार के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मुख्य अतिथि गोरखपुर के मेयर मंगलेश श्रीवास्तव होंगे जिसकी तैयारियां जोर- शोर से चल रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments