सरकार की मंशा पर खरी उतर रही ए एन एम व आशा बहू
बाराबंकी-(राष्ट्र की परम्परा) प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महादेवा, सूरतगंज जनपद बाराबंकी में (ए एन एम, आशा, आंगनबाड़ी) की बैठक की गई जिसमें लोदौरा के समस्त आशा शामिल रही जबकि ग्राम पंचायत लोधौरा में चार आंगनबाड़ी कार्यकर्ती कार्यरत है उनमें एक ने भी नहीं दर्ज कराई उपस्थित जबकि सीडीपीओ सूरतगंज का महादेवा दौरा क्षेत्र में था इस विषय में अधिक जानकारी लेने के लिए जब सीडीपीओ सूरतगंज को फोन द्वारा संपर्क किया गया तो उनका फोन स्विच ऑफ आ रहा था । जिससे कि अन्य और कोई भी जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी वहीं दूसरे दिन दिनांक 22/9/2023 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महादेवा क्षेत्र के ग्राम बखरेपुर, लांबापुर, में टीकाकरण का कार्यक्रम किया गया जिसमें एनम मुस्कान वर्मा, आशा बहू उषा बाजपेई ने घर-घर जाकर के टीकाकरण किया व क्षेत्र वासियों को इस समय होने वाले बुखार के बारे में व अन्य गंदगी व मच्छरों से होने वाली बीमारियों के संबंध में जानकारी दी और बच्चों को बीमारियों से बचाव हेतु समुचित उपाय बताएं आशा बहू से रूबरू होते हुए वार्ता की गई तो पता चला कि पिछले विगत कई महीनो से उनका वेतन नहीं मिला है परंतु वह सरकार द्वारा चलाए जा रहे विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है परंतु वेतन न मिलने से कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है इस विषय में कई बार फोन द्वारा आशा बहू ने जिले के अधिकारियों को भी मौखिक रूप से शिकायत कर अपनी आपबीती बताई परंतु केवल आश्वासन ही मिला वेतन अभी तक नहीं मिला वही यह भी यह देखने को मिला कि टीकाकरण स्थल पर आंगनबाड़ी नदारत रही ।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…
25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…
12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…
कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…
सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…