श्रीदत्तगंज/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) शिक्षा क्षेत्र श्रीदत्तगंज में प्राथमिक विद्यालय श्रीदत्तगंज प्रथम में लगभग दो माह से एम डी एम नही बन रहा है एम डी एम न बनने से स्कूली बच्चे विरोध प्रदर्शन किए है तथा अभिभावक व बच्चों में काफी आक्रोश व्याप्त है।ग्रामीण चाँद अली,इदरीस,विनय,मुर्तुजा,जितेंद्र वन,राहुल जायसवाल ने बताया कि विद्यालय में एम डी एम दो माह से नही बन रहा है जिससे सरकार द्वारा चलाए जा रहे महत्त्वाकांक्षी योजनाओ का खुल्लमखुल्ला उलंघन हो रहा है ,ग्रामीण संजू देवी ने बताया कि एम डी एम न बनने से स्कूल में बच्चो की पढ़ाई बाधित है स्कूल परिसर में गन्दगी रहती है कोई सफाई करने वाला नही है ।रसोईया फूल मती ने बताया कि स्कूल में एम डी एमन बनने से हम लोगो को मानदेय 6 महीनों से नही मिल रहा है जिससे हम लोग भुखमरी के कगार पर है ।
प्रधानाध्यापिका अंशिका चन्द्रा ने बताया कि एम डी एम नही बन रहा है। एम डी एम बनवाने की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान का है ग्राम प्रधान कैसर जहां का कहना कि राशन नही मिलता है जिससे एम डी एम नही बन पाएगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कल्पना देवी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। विद्यालय में एम डी एम नही बन रहा है उसकी जांच करवाके कठोर कार्यवाही की जाएगी।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद Sonia Gandhi की…
Iran War Day 24: ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध के 24वें दिन वैश्विक…
सुप्रीम कोर्ट का फैसला केवल एक कानूनी व्याख्या नहीं, बल्कि भारतीय संविधान की मूल भावना,ऐतिहासिक…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर…
गोरखपुर पुलिस ने जालौन से दबोचा, कई शादियों और ठगी के आरोप गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l…