वेतन नहीं मिलने से नाराज कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध किया कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश जल निगम संघर्ष समिति के बैनर तले वेतन भुगतान सहित अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार को जल निगम शहरी कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध भुजौली कॉलोनी स्थित कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इसके पश्चात कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंच मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय मांगों का पत्रक अपर उप जिलाधिकारी को सौंपा।
समिति के संयोजक कृष्ण कुमार मिश्र ने कहा कि जनवरी माह से अब तक अधिकारियों, कर्मचारियों का वेतन व पेंशनरों को पेंशन नहीं मिल रही जिससे आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसके अलावा महंगाई भत्ता, राहत अघोषित रूप से रोका गया है। साथ ही अनुकम्पा नियुक्ति भी नहीं हो रही है। इसे लेकर मुश्किलें बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि पूर्व की भांति विभाग को एकीकृत किया जाय। सह संयोजक आरके चौधरी ने कहा कि छः माह वेतन नहीं मिलने से परिवार का खर्च चलना व बच्चों की फीस जमा करना कठिन हो गया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 से अघोषित रूप से बंद की गई अनुकम्पा नियुक्तियों को तत्काल बहाल करते हुए लंबित प्रकरणों का निस्तारण किया जाय। उन्होंने कहा कि पेंशनरों को पेंशन नहीं मिलने से वे अपना इलाज तक नहीं करा पा रहे हैं। हम लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सरकार तत्काल बकाया वेतन भुगतान करे। इस दौरान कर्मचारियों ने हाथ व मुंह पर काली पट्टी बांध विरोध जताया। इस दौरान भूपेंद्र त्रिपाठी, आनंद वर्धन मिश्र, पंकज यादव, सतेंद्र कुमार, सुरेश तिवारी, शिवम मिश्र, राकेश सिंह, शंभू पांडेय, सिद्धार्थ पांडेय, अमित जायसवाल, करुणा शंकर तिवारी, राजकुमार राम, प्रभुनाथ चौरसिया, ओमप्रकाश, शिवबचन, कुमारी नलिनी, शोभा देवी, सुगान्ति देवी, पाना देवी, राधेश्याम, परसराम आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बिहार के सबसे ऊंचे रावण का दहन देखने उमड़ा जनसैलाब, 120 CCTV कैमरों से हुई निगरानी

पटना में 90 फीट के रावण का धू-धूकर दहन! आंखों से निकले अंगारे, मुंह से…

5 hours ago

महाअष्टमी पर एक ही परिवार में दो हत्याएं, तंत्रसाधना का शक! आरोपी गिरफ्तार, कथित तांत्रिक की भूमिका की जांच

बांकुड़ा/पश्चिम बर्धमान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की महाअष्टमी की रात…

5 hours ago

नगाड़ों की गूंज, फूलों की बारिश और रामलला का राजतिलक! गोरखपुर में योगी की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा

गोरखपुर में विजयादशमी पर दिखा गंगा-जमुनी तहजीब का अद्भुत संगम! योगी की शोभायात्रा पर बरसे…

5 hours ago

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर…

7 hours ago

टोंस नदी में स्नान करने गया किशोर डूबा, तलाश जारी

पिता को खाना पहुंचाकर लौटते समय सेमरा घाट पर हुआ हादसा, परिजनों में मचा कोहराम…

7 hours ago