Friday, February 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी से नाराज कांग्रेसियों ने किया...

कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी से नाराज कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन सौंपा ज्ञापन

कर्नल सोफिया कुरैशी का अपमान देश की सेना व नारी शक्ति का अपमान – विजयशेखर मल्ल रोशन

कर्नल सोफिया कुरैशी के अपमान पर कांग्रेसियों ने भाजपा मंत्री विजय शाह का मांगा इस्तीफ़ा

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देश की जाबांज सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी पर मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार में मंत्री विजय शाह द्वारा अभद्र व अपमानजनक टिप्पणी से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिलाध्यक्ष विजयशेखर मल्ल रोशन के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय से तहसील मुख्यालय जाकर नायब तहसीलदार गोपाल जी को मंत्री को बर्खास्त करने की राष्ट्रपति को सम्बोधित पत्रक सौंपा। इस दौरान जिलाध्यक्ष विजयशेखर मल्ल रोशन ने कहा कि कर्नल सोफिया कुरैशी ने देश की रक्षा के लिए अपने जान की बाजी लगाकर ऑपरेशन सिंदूर को सफल बनाने का काम किया। पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर उसकी औकात बता दिया। लेकिन मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह ने उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी कर देश की सेना व नारी शक्ति का घोर अपमान किया है। ऐसे मंत्री को पद पर रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।इनको तुरन्त बर्खास्त कर इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करना चाहिए। भाजपा ने हमेशा ही नारी शक्ति का सम्मान नही किया है। पूर्व जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि इस तरह के ओछी हरकत से सेना के जवानों का मनोबल गिरता है। आज जब पूरा देश एकजुट होकर सेना के साथ खड़ा है तो इस तरह का कृत्य क्षम्य नही है। ज्ञापन सौंपने वालों में डॉ धर्मेन्द्र पांडेय, मार्कण्डेय मिश्र, गोविन्द मिश्र, सत्यम पांडेय, दीनदयाल यादव, बदरे आलम,वशिष्ठ मोदनवाल, शिवशंकर सिंह, रत्नेश मल्ल पिंटू,प्रेमलाल भारती,मुजफ्फर हुसैन मंसूरी,अंकुर भारती,हर्षित सिंह,जगरन्नाथ यादव, जनार्दन वर्मा, चंद्रमोहन पांडेय, रामविलास तिवारी, मोहन प्रसाद,उदयनारायण तिवारी, अवधेश यादव,धर्मेन्द्र कुमार पांडेय, पन्नालाल पाठक,कमलेश मिश्र, इस्लाम खान,उपेन्द्र कुमार, दीनदयाल प्रसाद,अभिनीत उपाध्याय, चुन्नू श्रीवास्तव, रजनीश प्रसाद, बब्बन कुशवाहा, डॉ रमेश कुशवाहा, डॉ नरेन्द्र यादव, मनीष रजक आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments