Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशुद्ध पेयजल आपूर्ति नही होने से नाराज नगर वासियों ने दिया मौन...

शुद्ध पेयजल आपूर्ति नही होने से नाराज नगर वासियों ने दिया मौन धरना

मण्डलायुक्त को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंप की जांच की मांग

करोड़ो रूपये शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए खर्च के बाद भी एक बूंद पानी नही हो रहा नसीब – सुधाकर गुप्त

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत सलेमपुर में करीब करोड़ो रूपये खर्च करने के बाद भी पूरे नगर में नगर वासियों को अब तक एक बूंद पानी नसीब नही हो सका है। उक्त बातें तहसील कार्यालय के सामने आयोजित एक दिवसीय मौन धरना के दौरान मण्डलायुक्त के नाम सम्बोधित पत्रक उपजिलाधिकारी सलेमपुर दिशा श्रीवास्तव को सौंपते हुए उद्योग व्यापार मण्डल के जिला उपाध्यक्ष व नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सुधाकर गुप्त ने कहा। उन्होंने कहा कि जुलाई 2022 के बाद इस समय तक नगर पंचायत के 10 वार्डो में करीब 90 लाख रुपये खर्च हुए,लेकिन आज तक एक भी वार्ड में किसी भी टोंटी से एक बूंद पानी नगरवासियों को नही मिला। जब भी ट्यूबवेल चालू किया जाता है तो कहीं न कहीं पाइप लाइन लीकेज कर जाता है।इस समय भयंकर गर्मी पड़ रहा है लेकिन नगर में अधिकांश इंडिया मार्का हैंडपंप व वाटर कूलर खराब हो गए हैं जिसके कारण मजबूरी में लोग अशुद्ध जल पीने को मजबूर हैं। अगर 20 दिन के अंदर इस घोटाले की जांच के साथ ही पानी सप्लाई शुरू नही किया गया तो हम नगरवासियों को मजबूर होकर पुनः धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। मौन धरना में सोमेश्वर सिंह पूर्वांचल, परमानंद प्रसाद,गिरिजाशंकर पटेल,बहादुर प्रसाद,रामनक्षत्र कुशवाहा, जयप्रकाश गुप्त, सुभावती देवी,अनिल यादव, सम्पति प्रसाद,सोमेश्वर श्रीवास्तव प्रमुख रूप से शामिल हुए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments