पालिका गेट पर ताला लगा कर दे रहे हैं धरना
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के अधिशासी अधिकारी के मनमानेपन से आक्रोशित सभासदों ने नगर पालिका गेट पर ताला लगा कर जमकर नारेबाजी करते हुए अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए।
धरने पर बैठे अरविंद पाण्डेय “मुन्ना”, ऋषि यादव आदि सभासदों का आरोप है कि ईओ मनमाने तरीकों से नगर पालिका के विकास कार्यों को अंजाम दे रहे हैं।वार्डों में कोई कार्य नहीं कराया जा रहा है। दो साल का कार्यकाल बीतने वाला है। पिछले प्रस्तावों पर बजट की कमी का बहाना बना कर कोई कार्य नहीं हुआ। नया टेंडर निकाल दिया गया।
धरनारत सभासदों का कहना है कि मांगे पूरी न होने पर हम सामूहिक इस्तीफा देंगे। समाचार लिखे जाने तक किसी भी अधिकारी ने धरने का संज्ञान नहीं लिया था।
Rajouri Encounter: Indian Army ने मंगलवार तड़के Rajouri district में Line of Control (एलओसी) पर…
पश्चिम एशिया में United States–Iran तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल…
पश्चिम एशिया में जारी भीषण तनाव के बीच Iran से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई…
Israel-US Iran War: Israel-United States और Iran के बीच बढ़ते युद्ध जैसे हालात ने भारत…
वॉशिगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने Iran पर हालिया अमेरिकी सैन्य…
पहचान बनी पहेली, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…